अब टीवी पर 'चाणक्य' बन चमकेगा गूगल ब्वाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी प्रतिभा से सबको चकित करने वाले गूगल ब्वाय कौटिल्य पंडित अब मायानगरी में छोटे परदे पर धाक जमा रहे हैं। कौटिल्य मायानगरी मुंबई में छोटे परदे पर आने वाले चाणक्य सीरियल में धूम मचाने वाला है। गूगल ब्वाय आने वाले चाणक्य सीरियल में चाणक्य की भूमिका अदा करेगा। परिजनों की ओर से इस सीरियल के कांट्रेक्ट पर साइन भी कर लिया है।
जल्द सीरियल की शूटिंग शुरू होगी। कौटिल्य का चाणक्य सीरियल में चयन होने पर पूरे परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है। परिजनों का कहना है कि कौटिल्य को कई और सीरियलों से आफॅर आ चुकी है,लेकिन पढ़ाई के कारण उनको दरकिनार कर दिया है। जी टीवी के लिए बनने जा रहे चाणक्य सीरियल में कोहंड के कौटिल्य पंडित का चयन होने के बाद गांव में खुशी का माहौल है।
वहीं कौटिल्य के परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं है। सात साल के कौटिल्य ने जहां अपनी प्रतिभा से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रखा है, वहीं चाणक्य सीरियल में अपनी प्रतिभा को दिखाएगा। कौटिल्य पंडित कौन बनेगा करोड़पति के साथ-साथ दूसरे अन्य कई क्षेत्रों में अपना लोहा जमा चुका है। कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा का कहना है कि कौटिल्य ने छोटे से जीवन में ऊंचाइयों तक अपने गांव व देश का नाम रोशन कर दिया है।
उन्होंने कहा कि कौटिल्य के नाम दूसरे देशों में भी गूंजने लग गया है और वह कई बाद दूसरे देशों में जाकर अपनी कला को प्रदर्शित कर चुका है। उन्होंने बताया कि कौटिल्य के पास ओर कई सीरियलों की ऑफर भी आई है, लेकिन उनकी पढ़ाई को ध्यान रखते हुए सभी को दरकिनार कर दिया है। कौटिल्य को इस मंजिल तक पहुंचाने में उनके दादा जयकिशन का अहम रोल है। दादा जयकिशन ने बताया कि परिवार शुरू से ही चाणक्य नीति से प्रभावित रहा है।
ब्रिटेन करेगा भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित
गूगल ब्वाय कौटिल्य की प्रतिभा से भारत के साथ-साथ दूसरे देशों के लोग भी प्रभावित हैं। कौटिल्य के इस अनोखे टैलेंट को देखते हुए ब्रिटेन ने 15 अगस्त को हर वर्ष होने वाले सार्वजनिक समारोह में कौटिल्य को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित करने का फैसला लिया है। कौटिल्य को इस पहले में कई अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है।
पढ़ाई से नहीं किया जाएगा वंचित
कौटिल्य के दादा जयकिशन ने बताया कि कौटिल्य की पढ़ाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कौटिल्य की पढ़ाई में जरा सी भी लापरवाही की जाएगी। वैसे तो कौटिल्य पढ़ाई में पूरा चाणक्य है।
उन्होंने तीसरी कक्षा का पाठ्यक्रम डेढ़ महीने में ही पूरा कर लिया है। इसके बाद उसे प्रमोट करके चौथी कक्षा में भेज दिया है। उन्होंने कहा कि उसका अन्य बच्चों की तरह सहज भाव से शिक्षा ग्रहण करे। किसी प्रकार की जल्दबाजी न करे।