{"_id":"b02dadd1bf64cc20d18ab1a5a8df0706","slug":"now-garbage-will-have-online-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! यहां हाईटेक हो गया गारबेज सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब! यहां हाईटेक हो गया गारबेज सिस्टम
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Nov 2013 05:26 PM IST
विज्ञापन
शहर में गारबेज इकट्ठा करने के सिस्टम को नगर निगम आनलाइन करने जा रहा है। इसके साथ ही अब शहर में उठाए जाने वाले कूड़े की जानकारी पल-पल अधिकारियों को आनलाइन मिलेगी।
यह सुविधा शुरू करने के लिए नगर निगम के कमिश्नर विवेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें अतिरिक्त कमिश्नर सुनील भाटिया, एमओएच एवं ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता, एनआईसी विभाग के अधिकारी और आईटी विभाग के प्रमुख महेश गांधी ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दो सप्ताह बाद यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
इस सुविधा से क्या होगा फायदा
शहर में अलग-अलग जगह 500 डस्टबिन रखे हैं। एमओएच का दावा है कि प्रतिदिन 300 डस्टबिनों का कूड़ा उठाकर गारबेज प्लांट में प्रोसेस के लिए लाया जाता है, जबकि शहरवासियों के अनुसार ऐसा नहीं हो रहा है। बल्कि, कई डस्टबिनों में कूड़ा कई-कई दिन तक नहीं उठाया जाता है।
विज्ञापन
आनलाइन सिस्टम शुरू होने से अधिकारियों को जानकारी मिलती रहेगी कि सफाई कर्मियों ने किस डस्टबिन से कूड़ा उठाया और किससे नहीं। साथ ही सिस्टम को गारबेज प्लांट से भी जोड़ा जाएगा, ऐसे में अब यह भी पता चल जाएगा कि शहर में से कुल कितने वजन का कूड़ा उठाया गया है।