फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now free WiFi in Punjab technical collages

अब इन कॉलेजों में मिलेगा फ्री वाई-फाई का मजा, पढ़ें पूरी ख़बर

Fri, 19 May 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 May 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
now free WiFi in Punjab technical collages
कॉलेज में फ्री वाई फाई
अब कॉलेज जाने वाले छात्र- छात्राओं को फ्री वाई फाई का मजा मिलने वाला है, रिलायंस जियो का जलवा कॉलेज कैंपस में मिलेगा। पंजाब सरकार राज्य के सभी सरकारी आईटीआई, पालीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों में मुफ्त वाई-फाई सुविधा मुहैया कराएगी। इसके लिए रिलायंस की सेवाएं ली जाएंगी। तकनीकी शिक्षामंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि सरकारी तकनीकी संस्थानों में फ्री वाई-फाई सुविधा मुहैया कराने को रिलायंस जिओ के साथ समझौते पर दस्तखत किए गए हैं। 
विज्ञापन


सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के कुशल नेतृत्व और परामर्श के तहत सभी सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, पालीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों के कैंपस में फ्री वाई-फाई सुविधा मुहैया कराने का फैसला लिया गया है। यह सुविधा सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में भी दी जाएगी। यह विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करेगी, नकदी रहित ट्रांजेक्शन और डिजिटलाइजेशन को भी प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन


रिलायंस जिओ की ओर से सुविधा प्रदान करने के लिए ढांचा भी मुफ्त विकसित किया जाएगा। साजो-सामान और बिजली का खर्च भी कंपनी उठाएगी। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक पाबंदी शुदा वेबसाइट्स को रिलायंस ही ब्लॉक करेगी।  चन्नी ने कहा कि सभी संस्थानों के प्रमुख को कहा गया है कि फ्री वाई फाई का ढांचा विकसित करने के लिए जगह मुहैया कराएं। उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाएं। समझौते पर विभाग के प्रमुख सचिव एमपी सिंह, सचिव केएस पन्नू, अतिरिक्त निदेशक मोहनबीर सिंह, रिलायंस जिओ के स्टेट हेड टीपीएस वालिया, मार्केटिंग हेड वैभव मेहराकी मौजूदगी में दस्तखत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed