{"_id":"4312259019e18e071cb236b7ae543b3f","slug":"now-facilities-at-international-airport-for-carry-luggage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगेज ढोने से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगेज ढोने से मिलेगी निजात
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एडवांस बैगेज हैंडलिंग सिस्टम की भी सुविधा मिलेगी। नार्थ इंडिया में यह सुविधा अब तक दिल्ली के एयरपोर्ट समेत चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, मद्रास और हैदराबाद के एयरपोर्ट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में इस नई सुविधा से एयरपोर्ट में एंट्री करने के बाद यात्रियों को लगेज खुद ही नहीं उठाना पड़ेगा और वे चेकिंग काउंटर से एयरक्राफ्ट तक फ्री होकर जा सकेंगे। इस नई सुविधा को एस लिफ्टर कहते हैं। 7.5 करोड़ की लागत से इसे एयरपोर्ट पर लगाया गया है।
विज्ञापन
ऐसे काम करेगा एस लिफ्टर
एक साथ 16 लगेज को चेकिंग काउंटर से एयरक्रॉफ्ट भेजा जाएगा। ब्रिज से एयरपोर्ट कैंपस में एंटर होते ही बैग की चेकिंग होने के बाद पैंसेजर को अपना लगेज काउंटर पर देना होगा। काउंटर से यात्री के बोर्डिंग पास लेकर निकलते ही बैग चेकिंग काउंटर से लिफ्ट के सहारे बेसमेंट से एयरक्रॉफ्ट तक पहुंचकर लोड हो जाएगा।
विज्ञापन
चार एलाइव लाइन हैं यहां
फ्लाइट्स के लिए चार एलाइव लाइन बनाई गई हैं। दो डोमेस्टिक और दो इंटरनेशनल। डोमेस्टिक के लिए काउंटर नंबर एक और दो हैं, जबकि काउंटर नंबर तीन और चार इंटरनेशनल फ्लाइट्स के यात्रियों के लिए है। यात्री अपना सामान काउंटर पर छोड़ेंगे और एस लिफ्टर के माध्यम से लगेज एयरक्रॉफ्ट तक जाकर लोड हो जाएगा।
ग्रीन कान्सेप्ट पर बनी है बिल्डिंग
इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बिल्डिंग 60 हजार ईंटों से ग्रीन कॉन्सेप्ट पर बनाई गई है। इस बिल्डिंग का निर्माण इस तरह किया गया है कि एयरपोर्ट कैंपस में लाइट नहीं होने पर भी परेशानी नहीं होगी। तपिश को रोकने के लिए डबल लेयर की दो दीवार और डबल हिट हाइपरफार्मेंस ग्लास भी लगाए गए हैं।