फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now direct Volvo service from Chandigarh Airport to Himachal Pradesh

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अब हिमाचल प्रदेश के लिए सीधी वॉल्वो सेवा

Sat, 26 Mar 2022 07:42 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Now direct Volvo service from Chandigarh Airport to Himachal Pradesh
चंडीगढ़। हिमाचल पथ परिवहन ने शनिवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हिमाचल के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत की। अब एयरपोर्ट से धर्मशाला, शिमला और मनाली के लिए प्रतिदिन एक वॉल्वो बस चलेगी। हिमाचल प्रदेश के इंडस्ट्री व परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए यह सेवा शुरू की गई है। देश-विदेश से हिमाचल प्रदेश घूमने आने वाले लोगों को एयरपोर्ट से पहले चंडीगढ़ जाना होता था, फिर वहां से बस या टैक्सी लेनी पड़ती थी। अभी प्रतिदिन एक वॉल्वो बस सेवा शुरू की गई है। भविष्य में जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। पहले दिन वॉल्वो में सफर करने वाले लोगों को परिवहन मंत्री ने फूल भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन

भोपाल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे आर्यन शर्मा ने कहा कि मुझे भी पहले यही पता था कि चंडीगढ़ जाकर धर्मशाला के लिए टैक्सी या बस लेनी होगी। यहां आकर बस के बारे में पता चला तो काफी सहूलियत हुई। सामान लेकर परिवार के साथ इतनी दूर जाना मुश्किल होता है और खर्च भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ से जाने का समय और किराया
चंडीगढ़ से शिमला के लिए शाम 6.30 बजे वॉल्वो रवाना होगी, जो रात 10 बजे पहुंचेगी। इसका किराया 450 रुपये है।
चंडीगढ़ से मनाली के लिए शाम 7.50 बजे वॉल्वो रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 6 बजे पहुंचेगी। इसका किराया 1172 रुपये है।
चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए दोपहर बाद 2.50 बजे वॉल्वो चलेगी, जो रात साढ़े 9 बजे पहुंचेगी। इसका किराया 616 रुपये है।
हिमाचल से आने का समय
शिमला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए दोपहर 12.25 बजे वॉल्वो चलेगी।
धर्मशाला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए सुबह 6.50 बजे बस चलेगी।
मनाली से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए सुबह 9 बजे वॉल्वो रवाना होगी।
(जैसा कि हिमाचल पथ परिवहन के रीजनल मैनेजर डीएस नेगी ने बताया)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed