फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now clash in punjab congress

पीपीपी के आने से कांग्रेस में विरोध के स्वर

Tue, 04 Mar 2014 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Mar 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
now clash in punjab congress

मनप्रीत बादल की पंजाब पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के कांग्रेस से गठबंधन को लेकर पंजाब कांग्रेस में ही विरोध शुरू हो गया है।

विज्ञापन


पंजाब के सीनियर कांग्रेस नेता जगमीत बराड़ ने आरोप लगाया कि पार्टी के प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने पीपीपी के साथ समझौता कर न सिर्फ मालवा में कांग्रेस को कमजोर किया है, बल्कि इस मामले में हाईकमान को भी गुमराह किया है।

बराड़ ने कहा कि वह मंगलवार को बठिंडा, फरीदकोट और फिरोजपुर के पार्टी वर्करों का पक्ष सुनेंगे। इसके बाद हाईकमान को जानकारी देंगे।

जगमीत बराड़ ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि पिछले साल 18 दिसंबर को कांग्रेस भवन में हुई मीटिंग में बाजवा ने कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ही पीपीपी से किक्की ढिल्लों, काका लोहगढ़ और जगबीर बराड़ को पार्टी में लाए, लेकिन पार्टी को इससे कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन


अब बाजवा ही मनप्रीत को बठिंडा से चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। बराड़ ने कहा कि इसके लिए मालवा के तीनों जिलों के प्रधानों, विधायकों, पूर्व विधायकों को भी विश्वास में नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनप्रीत अपना मिशन छोड़ चुके हैं और लोग उन्हें छोड़ चुके हैं। मोगा उप चुनाव में उन्होंने कांग्रेस का साथ नहीं दिया। ऐसे में उन्हें बठिंडा से लड़ाकर मालवा के कांग्रेस नेताओं को खत्म करने की साजिश की जा रही है। कल को पीपीपी विधानसभा में भी सीटें मांगेंगी।


बराड़ ने कहा कि मनप्रीत को गिदड़बाहा से हराने वाले अमरिंदर सिंह, राजा वड़िंग जैसे लोगों केदिल पर क्या गुजरेगी।

कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत पार्टी केसीनियर नेताओं, राहुल ब्रिगेड के लोगों तक को इस फैसले से पहले विश्वास में नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि अगर मनप्रीत बादल कांग्रेस के टिकट पर लड़ते हैं तो वह समर्थन करेंगे, लेकिन मौजूदा तरीके से पीपीपी का समर्थन ठीक नहीं है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि बाजवा चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं, लेकिन मैं पंजाब में कहीं से भी लड़ने को तैयार हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed