{"_id":"51d068e54fa324ba30778c8f251540a4","slug":"now-city-buses-in-mohali-route-will-be-fixed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में चलेंगी सिटी बस, तय होंगे रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में चलेंगी सिटी बस, तय होंगे रूट
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 15 May 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
शहर के लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा चलाई जाने वाली सिटी बस सर्विस का रास्ता साफ हो गया है। निगम ने इस संबंध में प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली है। जल्दी ही बसों के रूट तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए निगम अन्य शेयर धारकोँ से मीटिंग करेगा। अगर सब कुछ सही रहा, तो इस महीने के आखिर या जून के पहले हफ्ते में मीटिंग होगी। इसके बाद निगम अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार को भेज देगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक निगम पहले चरण में सौ बसें खरीदने की योजना बना रहा है। इसमें एसी और नॉन बसें शामिल होगीं। इसी तरह मिनी व बड़ी दोनों तरह की बसें होंगी। निगम यह बसें जिले के अंदर ही चलाएगा। बसें मोहाली, खरड़, जीरकपुर, डेराबस्सी, बनूड़ तक अपनी सेवाएं देंगी।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट में अस्सी फीसदी रकम केंद्र सरकार के शहरी विकास योजना के तहत मिलेगी। शेष रकम का इंतजाम लोकल अथॉरिटी की तरफ से किया जाएगा। प्रोजेक्ट में नगर निगम मोहाली के अलावा गमाडा, नगर काउंसिल खरड़, जीरकपुर को भी शेयर होल्डर बनाया गया है।
इन अथॉरटियों के अधिकारियों की मीटिंग में बसों के रूट तय होने के बाद बस सर्विस को मंजूरी दी जाएगी। निगम के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि योजना का पहले ड्राफ्ट तैयार किया गया था। इसके बाद प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की गई है। इसके बाद यह योजना साकार होने जा रही है।
जिक्रयोग है कि शहर को बने हुए 35 साल हो चुके हैं। लेकिन अभी तक शहर पंजाब सरकार द्वारा लोकल बस सर्विस शुरू नहीं की गई थी। सीटीयू एवं प्राइवेट बसों और ऑटो के सहारे आम लोग सफर करते हैं।