फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now anil vij told Bishnoi lame horse

भाजपा नेता ने हजकां अध्यक्ष को ये क्या कह डाला

Wed, 21 May 2014 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 May 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
Now anil vij told Bishnoi lame horse

भाजपा और हजकां के बीच तकरार बढ़ रही है। अब भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज ने हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई को लंगड़ा घोड़ा बताया है। उनके इस बयान से दोनों दलों के बीच गठबंधन कमजोर होने की दिशा में एक और कदम बढ़ गया है।

विज्ञापन


कुलदीप बिश्नोई ने मंगलवार को बयान दिया था कि स्वाभिमान की खातिर हजकां प्रदेश की सब 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

विज ने बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए दो कदम आगे बढ़कर पलटवार कर दिया। विज ने कहा कि भाजपा लंगड़े घोड़े पर दांव नहीं लगा सकती है। कुलदीप बिश्नोई की पार्टी न केवल दोनों लोकसभा सीटें हार गई है बल्कि वे अपनी सीट भी गंवा चुके हैं। ऐसे में भाजपा कतई लंगड़े घोड़े पर विधानसभा चुनाव में दांव नहीं लगाएगी।

विज्ञापन

मोदी की लहर और तीव्र होगी

Now anil vij told Bishnoi lame horse

विज ने कहा कि हरियाणा में भाजपा को 34.8 फीसदी वोट मिले हैं और 90 में 52 सीटों पर जीत हासिल की है।

यह जीत ऐतिहासिक है और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के बनने के बाद नरेंद्र मोदी की लहर और तीव्र होगी। विज ने कहा कि भाजपा के कई नेताओं ने भी भाजपा-हजकां गठबंधन पर अलग-अलग बयान दिए हैं। कुछ ने कहा है कि भाजपा को अकेले चुनाव लड़ना चाहिए तो कुछ ने कहा है कि गठबंधन पर पुनर्विचार होना चाहिए।

विज ने कहा कि  सबसे पहले भाजपा के प्रादेशिक नेता अपनी एक राय बनाएंगे। उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व से उस पर मोहर लगाएंगे। केंद्र से मोहर लगने के बाद कुलदीप बिश्नोई से बात करेंगे। उससे पहले बिश्नोई चाहे 90 सीटंों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करें चाहे न करें।

बिश्नोई चुनाव हार गए हैं

Now anil vij told Bishnoi lame horse

विज ने कहा कि गठबंधन के अनुसार पहले ढाई साल का कार्यकाल कुलदीप बिश्नोई के पास रहना था और बाद के ढाई साल का कार्यकाल भाजपा के पास रहना था।

मगर बिश्नोई चुनाव हार गए हैं इसलिए भाजपा उनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव कतई नहीं लड़ना चाहेगी। यह पूछने पर कि क्या भाजपा को हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ना चाहिए तो विज ने कहा कि वे अपनी राय पार्टी के शीर्षस्थ नेतृत्व के आगे रखेंगे।

मगर यह जरूर है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश से कांग्रेस मुक्त भारत करने का जो नारा चला था, उसमें हरियाणा भी आता है। मोदी को राज्यसभा में भी पूरा बहुमत मिल सके इसलिए राज्यों की विधानसभाओं से भी कांग्रेस को मुक्त करना है।

विज्ञापन

विज उकसा रहे हैं : हजकां

Now anil vij told Bishnoi lame horse
हजकां युवा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने बयान जारी कहा कि अनिल विज बयानबाजी कर कुलदीप बिश्नोई को उकसा रहे हैं। वे ऐसे बयान देकर गठबंधन की विश्वसीयनता पर प्रश्न चिन्ह लगाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा ऐसे नेताओं के बयान पर लगाम लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed