{"_id":"dfdcbebc90c5cfbce209d01f871a3b33","slug":"now-aiims-will-be-near-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडन्यूज, पंजाब में यहां बनाया जाएगा एम्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुडन्यूज, पंजाब में यहां बनाया जाएगा एम्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चडीगढ़/नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Jun 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की मांग स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार ने जालंधर के समीप ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) स्थापित करने पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन
यह फैसला वीरवार सुबह निर्माण भवन में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के साथ हुई बैठक में लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अनिल जोशी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने राज्य में एम्स स्थापित करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि पंजाब के लोगों को गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाना समय की जरूरत है। राज्य सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए भारत सरकार को 200 एकड़ भूमि नि:शुल्क मुहैया करवाएगी।
विज्ञापन
120 करोड़ रुपये का फंड जारी करने की अपील
मुख्यमंत्री को पूरी मदद का भरोसा देते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में एक बढ़िया अस्पताल स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री ने डॉ. हर्षवर्धन से सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर में राज्य कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए स्वीकृत 120 करोड़ रुपये का फंड शीघ्र जारी करने की अपील भी की और पटियाला आयुर्वेदिक कॉलेज में प्रवेश खोलने की मंजूरी मांगी।
बादल ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री के हस्तक्षेप की मांग की। नशों की समस्या से निपटने के लिए भी बादल ने केंद्रीय मंत्री से मांग की।
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अधीन ठेके पर रखे कर्मचारियों के वेतन, एएनएम/जीएनएम स्कूलों की इमारत व होस्टल निर्माण, 11 नए ट्रामा सेंटर स्वीकृत करने, स्टेट इलनेस फंड को लघु और मध्यम किसानों पर भी लागू करने, 108 एंबुलेंस की कार्यशीलता के लिए फंड जारी करने आदि मुद्दे भी उठाए। डॉ. हर्षवर्धन ने उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
नशा छुड़ाओ केंद्रों के लिए मांगे 200 करोड़
चंडीगढ़। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के साथ पंजाब में नशों के मुद्दे का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए केंद्र तत्काल 200 करोड़ रुपये जारी करे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से जोर देकर कहा कि राज्य में एडवांस नशा छुड़ाओ केंद्र स्थापित करने में सहायता करें, ताकि नशे के शिकार लोगों की लत छुड़ाई जा सके। इस समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार को 200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता अनिवार्य रूप से जारी करनी चाहिए।