फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now administrative action against smoking at public places

सार्वजनिक स्थानों पर अब धूम्रपान की तो खैर नहीं

Thu, 04 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
now administrative action against smoking at public places

मोहाली में तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम को पूरी तरह लागू करने के लिए सेहत विभाग ने शुक्रवार से स्पेशल मुहिम चलाने का फैसला लिया है। मुहिम में समाजसेवी संस्था जेनरेशन सेवियर एसोसिएशन का भी सहयोग रहेगा।

विज्ञापन


मुहिम पांच, नौ और 10 फरवरी को चलेगी। यह मुहिम डीसी डीएस मांगट और सिविल सर्जन नीलम भारद्वाज की अगुवाई में चलेगी। तंबाकू कंट्रोल कमेटी के नोडल अफसर डॉ. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पूरे जिले में प्रोग्राम चलेगा। ब्लॉक लेवल पर टास्क फोर्स के मेंबर अपने-अपने इलाके में मुहिम का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन


जनरेशन सेवियर एसोसिशन की प्रेसिडेंट उपिंदरप्रीत कौर ने मुहिम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों को चेक किया जाएगा। इनमें सरकारी, गैर सरकारी दफ्तर व दुकानें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन जगहों पर देखा जाएगा कि धूम्रपान न करने के संबंध में बोर्ड लगाए गए हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नौ फरवरी को विद्यक संस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों व यूनिवर्सिटीज को चेक किया जाएगा, जबकि मुहिम के तीसरे दिन दुकानों, होलसेलरों आदि की जांच की जाएगी। साथ ही सिगरेट एंड अंदर तंबाकू प्रोडेक्ट एक्ट 2003 की धारा-6 व सात की पालना को यकीनी बनाया जाएगा। जहां भी कमी पाई जाएगी वहां पर विभाग कार्रवाई  करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed