फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now 24 hour ‌facilities of food in night food street

गुड न्यूज, अब शहर के नाइट फूड स्ट्रीट में 24 घंटे खाने की सुविधा

Sat, 07 May 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 May 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
now 24 hour facilities of food in night food street
Food

अब शहर में छात्रों, पीजीआई में पेशेंट के तीमारदारों समेत आम लोगों को यहां 24 घंटे खाने की सुविधा ‌मिलेगी। दरअसल यूटी प्रशासन ने पीयू के बाहर नाइट फूड स्ट्रीट की सेवा 24 घंटे के लिए शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इसके साथ प्रशासन ने हाईकोर्ट को बताया है कि अब यहां माहौल बेहतर बन गया है। हाईकोर्ट ने इस पर संतुष्टि जाहिर करते हुए पूछा कि सेक्टर-42 में एक और नाइट फूड स्ट्रीट बनाने के लिए दिए निर्देश पर अभी तक क्या कदम उठाए गए।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत एवं जस्टिस अजय तिवारी की डिवीजन बेंच ने प्रशासन को निर्देश दिया था कि शहर के दक्षिणी क्षेत्र में भी शैक्षणिक संस्थान हैं, इसलिए इस क्षेत्र में भी लोगों को ऐसी ही सुविधा पर विचार किया जाना चाहिए। इसी पर शुक्रवार को पूछा कि आखिर दक्षिणी क्षेत्र में नई नाइट फूड स्ट्रीट बनाने के लिए क्या प्रयास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पीयू के बाहर पहले नाइट फूड स्ट्रीट शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक खुलती थी।

इसे हाईकोर्ट ने ही यहां चौबीस घंटे की सेवा शुरू करने का निर्देश यूटी प्रशासन और नगर निगम को दिया था। यह नाइट फूड स्ट्रीट खासतौर पर पीजीआई और पीयू समेत आसपास के अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों और अन्य लोगों को रात के समय खाने की सुविधा प्रदान कराने के उदेश्य से बनाई गई थी।


उधर यहां सुरक्षात्मक व्यवस्था चरमराने पर हाईकोर्ट ने कहा था कि यदि नाइट फूड स्ट्रीट पर सुरक्षा सुनिश्चित नहीं बनाई जा सकती तो इसे बंद कर देना चाहिए, लेकिन यूटी प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि इसे बेहतर ढंग से चलाया जाएगा और सुरक्षा भी सुनिश्चित बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed