फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notification for Chandigarh municipal corporation elections

नगर निगम चुनावों के लिए अधिसूचना जारी, यहां मिलेगी सारी जानकारी

Tue, 20 Sep 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Sep 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Notification for Chandigarh municipal corporation elections
नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
प्रशासन ने नगर निगम चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 26 वार्डों के लिए ही चुनाव होंगे। प्रशासन भी वार्ड बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। चुनाव आयुक्त ने भी वार्ड न बढ़ाने की प्रशासन से सिफारिश की थी, जबकि भाजपा वार्ड बढ़वाने के प्रयास में थी। सोमवार को अधिसूचना पर प्रशासक ने मोहर लगा दी। वहीं चुनाव आयुक्त ने चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि प्रशासन दिसंबर के तीसरे सप्ताह में चुनाव करवाना चाहता है। 2011 में हुई जनगणना के आधार पर ही चुनाव होंगे।
विज्ञापन


22 को निर्धारित होगी ड्रॉ की तिथि
साल 2011 की जनगणना के आधार पर चुनाव होने पर अब नए सिरे से पांच वार्डों को रिजर्व किया जाएगा। जिन पांच वार्डों में एससी जनसंख्या सबसे ज्यादा होगी, उनको रिजर्व किया जाना है। पांच में से दो वार्ड आरक्षित महिला के लिए रिजर्व होंगे। चुनाव आयुक्त राकेश मेहता का कहना है कि वह 22 सितंबर को चंडीगढ़ आएंगे और सभी राजनीतिक दलों से बातचीत करने के बाद ड्रॉ की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ये वार्ड होंगे आरक्षित

Notification for Chandigarh municipal corporation elections
Chandigarh Map - फोटो : file photo
2011 की जनगणना के अनुसार जिन पांच वार्ड में सबसे ज्यादा एससी जनसंख्या है, उनमेें तीन वार्ड कांग्रेस के पार्षदों, एक वार्ड भाजपा पार्षद और एक वार्ड बसपा पार्षद का है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार मलोया, डड्डूमाजरा, धनास, पलसौरा और रामदरबार में सबसे ज्यादा एससी जनसंख्या है।

डड्डूमाजरा से भाजपा पार्षद सतप्रकाश अग्रवाल, धनास से कांग्रेस के पार्षद सुभाष चावला, पलसौरा से कांग्रेस पार्षद दर्शन गर्ग, रामदरबार से बसपा पार्षद जन्नत जहां उल हक और मलोया से कांग्रेस की इस समय पार्षद पूनम शर्मा हैं। ऐसे में अब इन पार्षदों को चुनाव लड़ने के लिए दूसरे वार्डों में जाना होगा। भाजपा पार्षद सतप्रकाश अग्रवाल पहले ही चुनाव न लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

7 वार्ड जनरल कैटेगरी की महिलाओं के लिए होने हैं रिजर्व
सात वार्ड सामान्य कैटेगरी की महिलाओं के लिए भी रिजर्व होंगे। ये वार्ड कोई भी हो सकते हैं। नए सिरे से इनका ड्रॉ इसी माह निकाला जाएगा। अब यह जरूरी नहीं कि जो वार्ड अब तक महिला रिजर्व नहीं हुए, वे अब होंगे। वह फिर से जनरल रह सकते हैं। गृह सचिव अनुराग अग्रवाल का कहना है कि अधिसूचना जारी हो गई है। वार्डों की संख्या नहीं बढ़ेगी। 26 वार्डों के लिए ही चुनाव होंगे।

यहां से चुनाव लड़ने की है संभावना

Notification for Chandigarh municipal corporation elections
पांच वार्ड रिजर्व होने से वर्तमान पार्षदों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। इन 5 में से 4 पार्षदों के चुनाव फिर से लड़ने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में ये चारों पार्षद दूसरे वार्ड के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को टटोल रहे हैं। ऐसे में धनास के पार्षद एवं पूर्व मेयर सुभाष चावला के वार्ड नंबर-4 (सेक्टर-23 और 24) से चुनाव लड़ने की संभावना है।

इस वार्ड में चावला का सेक्टर-23 में घर भी है और यहां से चावला पहले तीन चुनाव लड़ भी चुके हैं। पूर्व मेयर पूनम शर्मा इस समय मलोया से पार्षद हैं। कांग्रेस उन्हें महिला के रिजर्व वार्ड से चुनाव मैदान में उतारेगी। जबकि  बसपा पार्षद जन्नत जहां रामदरबार की जगह बापूधाम या मनीमाजरा से मैदान में उतर सकती हैं। बापूधाम में पिछली बार बसपा ने ही सीट जीती थी, जिसका पार्षद इस समय कांग्रेस में शामिल हो गया है। जबकि पलसौरा से वर्तमान पार्षद दर्शन गर्ग का वार्ड रिजर्व होेने से उन्हें पार्टी वार्ड नंबर-8 और 12 से चुनाव लड़वा सकती है।

वार्ड नंबर-8 में वर्तमान पार्षद मेयर अरुण सूद हैं। कांग्रेस पार्षद दर्शन गर्ग का कहना है कि पार्टी जहां से आदेश करेगी, वहां से वह चुनाव लड़ने को तैयार हैं। बसपा पार्षद जन्नत जहां उल हक का कहना है कि अभी तय नहीं किया है कहां से चुनाव लड़ना है लेकिन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करने के बाद तय किया जाएगा। उन्होंने अपने वर्तमान वार्ड हल्लोमाजरा में भरपूर काम किए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed