फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notice to remove illegal occupation of land to three Congress Leaders

कांग्रेस के 3 नेताओं को अवैध कब्जा हटाने का नोटिस

Wed, 16 Jul 2014 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Jul 2014 05:48 PM IST
विज्ञापन
Notice to remove illegal occupation of land to three Congress Leaders

चंडीगढ़ में धनास ग्राम पंचायत ने कांग्रेस के तीन नेताओं को पंचायत की शामलात देह जमीन पर अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को नोटिस जारी किए। पंचायत ने उन्हें तीन दिन का समय दिया है।

विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है यदि तीन दिन में निर्माण नहीं हटाया गया तो ग्राम पंचायत उनके खर्च पर इन निर्माण को हटा देगी। नोटिस में कहा गया है कि शामलात देह जमीन में मकान, शराब के ठेके और अहाता बना है। इसका खसरा नंबर 21/24/7 और 21/25/1 है। यह जमीन दो कनाल 13 मरला है।

विज्ञापन

कांग्रेस के नेता बीडीपीओ को अपना जवाब देंगे

Notice to remove illegal occupation of land to three Congress Leaders

कांग्रेसी नेताओं पवन कुमार, एनके नंदा और एचएस लक्की का कहना है कि यह नोटिस गलत भेजा गया है। यह जमीन मालिकों की है। मालिकों ने जमीन उन्हें बेची है।

इसका रेवन्यू विभाग में इंतकाल चढ़ा हुआ है। इसका म्यूटेशन सेंक्शन है। कांग्रेस के नेता बुधवार को बीडीपीओ को अपना जवाब देंगे। गौरतलब है कि इस संबंध में एक व्यक्ति ने डीसी से शिकायत की थी।

इसके बाद बीडीपीओ ने पंचायत को लेटर भेजा था। उस लेटर पर कार्रवाई करते हुए पंचायत ने सभी को नोटिस भेजा।

नोटिस पर संबंधित पक्षों ने बताया कि...

Notice to remove illegal occupation of land to three Congress Leaders

धनास के सरपंच कुलजीत सिंह के मुताबिक बीडीपीओ कार्यालय से चिट्ठी आई है। इसके बाद पंचायत की बैठक बुलाकर प्रस्ताव पास किया गया। तीनों लोगों को नोटिस भेजा गया है।
 
चंडीगढ़ के ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत अफसर राम लुभाया ने बताया कि कांग्रेसी नेताओं को कानून के अनुसार ही नोटिस भेजा गया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) एवं पूर्व डिप्टी मेयर  एचएस लक्की ने सफाई देते हुए कहा कि यह गलत नोटिस भेजा गया है। सभी पर मानहानि का केस करूंगा। यह हमारी जमीन है। रेवन्यू विभाग में इंतकाल चढ़ा हुआ है। बीस साल से बिजली का मीटर लगा है। यह जमीन हसव-रसव जरखेवट है।
 
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि यह जमीन खरीदी गई है। सरकार ने इस जमीन की म्यूटेशन सेंक्शन है। फिर भी नोटिस भेजा जा रहा है। यह विभाग की लापरवाही है।  

कांग्रेस नेता एनके नंदा के मुताबिक यह जमीन पंचायत की नहीं है। यह प्रोपराइटर की जमीन है। यह मालिकों ने बेची है। बिना वेरिफिकेशन के नोटिस भेजा गया है। नोटिस का जवाब देंगे।

विज्ञापन

पंचायत ने कब्जा हटाने के लिए फोर्स की मांग की

Notice to remove illegal occupation of land to three Congress Leaders

सरपंच कुलजीत सिंह संधू ने बताया ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत विभाग ने एक अन्य मामले में तीन और लोगों को गांव धनास में दो कनाल और दो मरला जमीन पर से कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया है। नोटिस का समय भी बीत चुका है।

अब विभाग जमीन को कब्जामुक्त कराने की तैयारी कर रहा है। राजस्व विभाग ने जमीन की निशानदेही कर बीडीपीओ को भेज दी है। कुलजीत सिंह संधू ने बताया पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया है कि नोटिस के बीत जाने पर भी जगह खाली नहीं की गई है।

पंचायत ने कब्जा हटाने के लिए फोर्स की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुरेश चंद ने साढ़े छह मरला, केसर सिंह ने साढ़े चार मरला और जोगिंदर सिंह ने ढाई मरला जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed