फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notice to nine people including actor Salman Khan and his sister

चंडीगढ़: अभिनेता सलमान खान और उनकी बहन समेत नौ लोगों को नोटिस, व्यापारी ने लगाया ये आरोप

Mon, 26 Jul 2021 11:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Jul 2021 11:05 PM IST
सार

चंडीगढ़ के एक व्यापारी ने अपने वकील के माध्यम से अभिनेता सलमान खान और उनकी बहन समेत नौ लोगों को नोटिस भेजा है। नोटिस में व्यापारी ने नुकसान की भरपाई की मांग की है। बता दें कि इसी मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने अभिनेता सलमान और उनकी बहन समेत नौ लोगों को समन जारी कर जवाब मांगा था। 

विज्ञापन
Notice to nine people including actor Salman Khan and his sister
सलमान खान - फोटो : Instagram

विस्तार

बीइंग ह्यूमन कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने में करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में अब व्यापारी के वकील ने अभिनेता सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा समेत नौ लोगों के खिलाफ नुकसान भरपाई का नोटिस भेजा है। नोटिस में 2 करोड़ 21 लाख 37 हजार 824 रुपये के नुकसान की भरपाई करने को कहा गया है। शहर के व्यापारी अरुण गुप्ता के वकील राजविंदर सिंह राजपूत का कहना है कि अगर समझौते के अनुसार नुकसान की भरपाई नहीं की गई तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


इससे पहले व्यापारी अरुण गुप्ता की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने फिल्म अभिनेता सलमान खान व उनकी बहन अलवीरा समेत 9 लोगों को समन जारी कर जवाब मांगा था। इस पर सलमान खान ने आरोपों को बेबुनियाद बताया था। गौरतलब है कि व्यापारी अरुण गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके बेटे ने सूरत से डायमंड व ज्वैलरी का काम सीखा था। इसके बाद उन्होंने बेटे के लिए फिल्म अभिनेता सलमान खान की कंपनी बीइंग ह्यूमन के स्टाइल क्विंटेट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड की फ्रेंचाइजी शोरूम एनएसी मार्केट, मनीमाजरा में खोलने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


आरोप था कि इसके बाद उनकी बातचीत कंपनी के अधिकारी संतोष श्रीवास्तव और प्रसाद कापड़े से हुई। व्यापारी के मुताबिक, फ्रेंचाइजी के आवेदन के बाद कंपनी से दो लोग चंडीगढ़ आए और उनके बारे में जानकारी ली। दोनों ने बताया कि कंपनी का शोरूम खोलने के लिए एक करोड़ रुपये का माल कंपनी से खरीदना अनिवार्य है। वहीं, शोरूम का उद्घाटन और ब्रांडिंग खुद अभिनेता सलमान खान करेंगे। उसके बाद एक करोड़ रुपये शोरूम को बनाने में लग गए। इस शोरूम का उद्घाटन सलमान खान को करना था लेकिन वह अब तक चंडीगढ़ नहीं आए। यही नहीं, कंपनी की ओर से उन्हें बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed