फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notice to deposit 9.5 crore property tax to PU

कार्रवाई : पीयू को 9.5 करोड़ संपति कर जमा कराने का नोटिस

Sat, 24 Apr 2021 02:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Notice to deposit 9.5 crore property tax to PU
चंडीगढ़। नगर निगम ने पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) को 9.50 करोड़ का संपत्ति कर का नोटिस जारी कर दिया है। इससे पहले निगम ने पीयू को 13 करोड़ 61 लाख 90 हजार 220 रुपये का नोटिस जारी किया था। उसके बाद पीयू के अधिकारियों ने निगम में आकर अपनी संपत्ति का समायोजन किया था। नए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए निगम ने पीयू को नया नोटिस जारी कर दिया है। इसमें सेवा शुल्क, संपत्ति कर और फायर ब्रिगेड विभाग का शुल्क शामिल है।
विज्ञापन

अतिरिक्त आयुक्त अनिल गर्ग ने बताया कि निगम ने पहले पीयू को 3 मार्च 2022 तक का नोटिस दिया था, जिसे विश्वविद्यालय को 15 दिनों के अंदर जमा कराना था। पीयू के अधिकारियों की ओर से समायोजन के बाद जितनी राशि बची, उसका फिर नोटिस दे दिया है। अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि 2007 में निगम ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से शहर का सर्वे कराया था। पीयू के अनुसार उन्हें निगम को केवल चार भवनों के ही शुल्क देने थे, लेकिन सर्वे के अनुसार पीयू के छह भवनों से शुल्क लिए जाने हैं। इस संबंध में निगम ने 25 फरवरी 2021 को पीयू को नोटिस भेजा था, लेकिन पीयू ने सुनवाई नहीं की। निगम ने पीयू को अंतिम नोटिस भेजकर कार्रवाई की चेतावनी दे दी थी। उसके बाद पीयू के अधिकारी निगम में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed