फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notice to corporation on supply of dirty water in Maloya

Chandigarh News: मलोया में गंदे पानी की सप्लाई पर निगम को नोटिस

Wed, 14 May 2025 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Notice to corporation on supply of dirty water in Maloya
चंडीगढ़। मलोया के 4 मंजिला मकानों में गंदे पानी की आपूर्ति का मामला गंभीर हो गया है। इस मामले में पंजाब राज्य और चंडीगढ़ (यूटी) मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त को नोटिस जारी किया है। इसमें आयुक्त से 27 जून से पहले इस मामले पर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन


आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस संतो प्रकाश ने आदेश जारी करते हुए कहा कि नगर निगम और हाउसिंग बोर्ड सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के रखरखाव की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रहे हैं, जिससे मलोया के 4 हजार 960 स्मॉल फ्लैट्स में रहने वाले लोगों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यहां काफी समय से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। पिछले दिनों नगर निगम के अधिकारियों ने यहां का दौरा किया था। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का कहना है कि अब यह सोसायटी साल 2022 में नगर निगम को हैंडओवर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article