{"_id":"0afa6d4ce61b24e31a90123d3a569923","slug":"notes-on-tea-on-tagore-theater-on-february1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक देखने के शौकीन हैं तो आज शाम पहुंचें टैगोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक देखने के शौकीन हैं तो आज शाम पहुंचें टैगोर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Feb 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में अपने नाटक नोट्स ऑन चाय को मंचित करने आई फिल्म एक्ट्रेस और थिएटर आर्टिस्ट ज्योति डोगरा ने अपने नाटक और जिंदगी से जुड़ी बातें साझा की।
विज्ञापन
दिल्ली में पली बढ़ी ज्योति ने चंडीगढ़ के यूटी गेस्ट हाउस में बताया कि रियलस्टिक और काल्पनिक दोनों ही थिएटर में काफी खूबी से निभाए जा सकते है।
ज्योति डोगरा ने कहा कि मेरा नाटक 'नोट्स ओन चाय' दो सालों की मेहनत है, जिसमें मैं जिंदगी से जुड़ी कई आम बातों को संगीत के माध्यम से पेश करूंगी। इस नाटक को पहले लिखा नहीं गया था, पहले स्टेज में मैंने इसे सिर्फ साउंड के साथ किया फिर इसे शब्दों के साथ पिरोया।
विज्ञापन
बकौल ज्योति- नाटक में कोई सेट नहीं है, सिर्फ मुंह से साउंड निकाले गए हैं। इसमें लाइट का अहम रोल है। नाटक में असलियत से भरे और काल्पनिक किरदार पेश करूंगी। नाटक के लिए तिब्बतन मोंक साउंड और वेस्टर्न ओवरटोन साउंड को भी सीखा।
विज्ञापन
इस तरह के एक्सपेरिमेंटल थिएटर को लोग समझते है। नोट्स ओन चाय नाटक का मंचन टैगोर थिएटर में शनिवार शाम 6.30 बजे किया जाएगा। इसके लेखक और निर्देशन ज्योति डोगरा ने किया है, जबकि अभिनय भी ज्योति डोगरा (सोलो) का ही रहेगा।