फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   notebandi effect on temples, Offering longer half

भगवान के घर भी नोटबंदी की बाधा, चढ़ावा रह गया आधा

Mon, 21 Nov 2016 01:16 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
notebandi effect on temples, Offering longer half
भगवान के घर भी नोटबंदी की बाधा - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी का असर मंदिरों के चढ़ावों पर साफ दिखने लगा है। मंदिरों में चढ़ावा घटकर आधा रह गया है। मंदिर कमेटियों की ओर से भक्तों को कहा जा रहा है कि मंदिरों के दानपात्रों में पांच सौ या एक हजार रुपये के पुराने नोट न डालें। शिरडी साईं मंदिर में इस संबंध में पोस्ट भी चस्पा किया गया है।
विज्ञापन


श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में चढ़ावा आधी रह गई है। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता का कहना है कि एक महीना के बाद दान पात्र खुलने पर डेढ़ से दो लाख के  बीच चढ़ावा आता है। इस बार एक सप्ताह के बाद दानपात्र खोला गया तो मात्र 23 हजार रुपये निकले। जय प्रकाश गुप्ता का कहना है कि जब गोलक खोला गया तो पांच सौ और एक हजार के नोट पर एक भक्त ने लिखा कि भगवान अब आप खुद नोट बदलने के लिए लाइन में लगिये।
विज्ञापन


 सेक्टर-29 स्थित शिरडी साई मंदिर का गोलक पिछले रविवार को खोला गया। इसमें करीब साढ़े सात लाख रुपये का नोट पांच सौ और एक हजार के नोट थे। जबकि मंदिर में महीने में करीब तीस लाख रुपये का चढ़ावा आता रहा है। इस मौके पर पुलिस की मौजूदगी में वीडियोग्राफी करवाई गई ताकि नोट जमा कराने में शिरडी साई मंदिर कमेटी को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिरडी साई मंदिर को संचालित करनेवाली संस्था शिरडी साई समाज के पदाधिकारी नलिन आचार्य ने बताया कि मंदिर में पांच सौ और हजार रुपये के नोट लेना बंद कर दिया गया है। साथ ही मंदिर के पोस्टर भी चस्पा कर दिया गया है कि कोई भी भक्त पुराने पांच सौ या एक हजार के नोट दान पात्र में न डालें। नलिन आचार्य ने बताया कि 25 दिसंबर को जब गोलक खुलेगा तब असली पता चलेगा कि नोट बंदी का असर कितना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed