फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Note... Passport Seva Portal will remain closed for five days

Chandigarh News: ध्यान दें... पांच दिन बंद रहेगा पासपोर्ट सेवा पोर्टल

Tue, 27 Aug 2024 03:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Note... Passport Seva Portal will remain closed for five days
चंडीगढ़। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ का पासपोर्ट सेवा पोर्टल 29 अगस्त रात 8 बजे से 2 सितंबर सुबह 6 बजे तक तकनीकी रखरखाव के चलते बंद रहेगा। ऐसे में पांच दिन तक लोगों के लिए स्लाॅट उपलब्ध नहीं होगा। रीजनल कार्यालय की ओर से 30 अगस्त को सभी अपॉइंटमेंट रद्द करने का फैसला लिया गया है। जिन आवेदकों को 30 अगस्त के लिए कन्फर्म अपॉइंटमेंट मिले हैं, उन्हें उनके अपॉइंटमेंट के बारे में एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इसके साथ सेक्टर-34ए स्थित मुख्य कार्यालय सामान्य पूछताछ वॉक इन काउंटर भी 30 अगस्त को बंद रहेगा। चंडीगढ़ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट बनवाने के लिए एक दिन में लगभग 1700 अप्वाइंटमेंट दी जातीं हैं, जिसमें 1200 सामान्य अप्वाइंटमेंट के पासपोर्ट बनाए जाते हैं। वहीं, 320 तत्काल अप्वाइंटमेंट के बनाए जाते हैं। इसके अलावा पुलिस क्लीयरेंस सार्टिफिकेट के लिए 170 लोगों को अप्वाइंटमेंट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed