'नोटबंदी का जबाव वोटबंदी से देगी जनता, सरकार को मिलेगा सबक'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में 18 दिसंबर को इतिहास लिखा जाएगा जब शहर की जनता भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हराने के लिए वोट डालेगी।
छाबड़ा ने कहा है कि पूरा देश नोटबंदी से परेशान है। लोग लाइनों में खड़े होकर मर रहे हैं। महिलाएं, बुजुर्ग, किसान, व्यापारी, उद्योगपति, छात्र छात्राएं सभी परेशान हैं लेकिन मोदी सरकार अपनी ही दुनिया में खोई हुई है।
उन्होंने कहा कि शहर की जनता को मोदी सरकार को सबक सिखाने के लिए देश में सबसे पहले मौका मिला है। वे निगम चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशियों की हार को सुनिश्चित करके इसकी शुरुआत करेंगे।
'भाजपा को हार पहले ही दिखाई देनी लगी है'
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को हार पहले ही दिखाई देनी लगी है। निगम के चुनाव की शुरुआत ही इस पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाया, इसके बाद पार्टी ने कई तथाकथित स्टार प्रचारक बुलाए लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ।
छाबड़ा ने कहा है कि कांग्रेस के लिए उससे स्टार प्रचारक को शहर की जनता ही है और उसने पूरे प्रचार के दौरान कांग्रेस के उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन दिया है।
इससे पहले कई अन्य जगहों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियों को संबोधित करते हुए छाबड़ा ने कहा है कि नोटबंदी के बाद भाजपा की हार पक्की हो गई है और उन्हें यह भी साफ दिखने लगा है कि निगम के चुनाव में उनकी बुरी तरह से हार होने वाली है।