फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notbandi effect: two and a half million of old notes deposited bills

नोटबंदी का असर : पुराने नोटों से ढाई करोड़ के बिल हुए जमा

Fri, 25 Nov 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 25 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Notbandi effect: two and a half million of old notes deposited bills
note

नोटबंदी के बाद बैन किए गए पुराने नोटों से बिजली के बिल जमाने कराने के आखिरी दिन वीरवार को यूएचबीवीएन में उपभोक्ताओं ने करीब ढाई करोड़ के बिजली जमा हुए। सुबह से ही पावर कालोनी में बिल जमा कराने के लिए काउंटरों के बाहर भीड़ लगी रही और यह सिलसिला रात तक जारी रहा। 

विज्ञापन


नोटबंदी के बाद बिजली निगमों में रात 12 बजे तक बिलों की अदायगी 500 और 1000 के पुराने नोटों से की गई। सुबह करीब 9.30 बजे पावर कॉलोनी में उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई और भुगतान के लिए अलग अलग तीन काउंटर भी बनाए गए। इनमें से 37 पुराने बकायेदार थे, जिनके यहां लोड दो किलोवाट तक का है। 
विज्ञापन


जबकि मासिक बिल का भुगतान करने वालों की संख्या भी सैकड़ों में थी। बिल जमा कराने के लिए पहुंचने वालों में अधिकतर के हाथों में वह नोट थे, जो रात के बाद बिलों के भुगतान के लिए इस्तेमाल में नहीं लाए जा सकेंगे। इनमें 1000 और 500 के नोट लेकर बिल जमा कराने वालों के साथ साथ कुछ उपभोक्ताओं ने नए नोट से भी बिलों का भुगतान किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटों की पहचान में भी पेश आई दिक्कतें 

Notbandi effect: two and a half million of old notes deposited bills
योजना का भी फायदा उठाया उपभोक्ताओं ने 20 नवंबर से प्रदेश सरकार ने बिजली बिलों पर सरचार्ज की माफी योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत बकाया बिलों की एकमुश्त अदायगी पर पांच फीसदी छूट का प्रावधान है। वीरवार को बिल जमा कराने के लिए लाइनों में वह लोग खड़े दिखे, जिन्हें बैंकों में नोट बदलने का मौका नहीं मिल सका। इनमें 3000 से 30 हजार या इससे अधिक के बिलों की भी अदायगी की गई।  

नोटों की पहचान में भी पेश आई दिक्कतें 
इस दौरान बिजली विभाग में पुराने 500 और 1000 के नोट के साथ उपभोक्ताओं के पास कुछ ऐसे भी नोट थे, जिन्हें बैंकों ने खारिज कर दिया। लेकिन बिजली विभाग के कर्मियों और अधिकारियों को नोटों की पहचान करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात तक नोटों का मिलान का सिलसिला जारी रहा। 

वीरवार को शाम तक करीब ढाई करोड़ रुपये के बिल अदा किए गए। इनमें से पुराने बकायेदारों सहित इस माह के भी बकायेदार शामिल हैं। 500 और 1000 के नोट भी रात 12 बजे तक लिए जाएंगे। इन नोटों की सुबह तक पूरी हो पाएगी। -संजीव सिवाच, एक्सईएन, यूएचबीवीएन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed