Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NOTA prevails over 75 percent candidates

Chandigarh News: 75 प्रतिशत प्रत्याशियों पर भारी पड़ा नोटा, मतदाताओं ने नकारे उम्मीदवार

Thu, 06 Jun 2024 04:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
NOTA prevails over 75 percent candidates
-प्रदेश में कुल 223 में से 168 प्रत्याशियों से ज्यादा वोट नोटा को मिले
विज्ञापन

-सबसे अधिक फरीदाबाद और गुरुग्राम में मिले वोट, जजपा के दो प्रत्याशी भी नोटा से पीछे

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में लोकसभा चुनावों में मतदाताओं का रुझान साफ रहा। भाजपा के समर्थन और भाजपा के विरोध में वोट पड़े हैं। लेकिन एक तीसरा तथ्य भी चौंकाने वाला है। भाजपा और कांग्रेस को वोट देने के बजाय प्रदेश में नोटा बटन दबाने वालों की भी कमी नहीं है। परिणामों के आंकड़ों से साफ है कि प्रदेश में 75 प्रतिशत प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले हैंं। ऐसे प्रत्याशियों में अधिकतर निर्दलीय व क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशी हैं। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक नोटा को वोट मिले हैं।
प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर 43 हजार 539 लोगों ने नोटा का बटन दबाया, जिसके चलते 168 प्रत्याशियों के खाते में नोटा से कम वोट आए। 223 प्रत्याशियों में जननायक जनता पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल जैसे सरीखे दलों के बजाय जनता ने नोटा का बटन दबाया। फरीदाबाद में नोटा काे 6821 वोट और गुरुग्राम में 6417 वोट मिले हैं। अंबाला में नोटा के खाते में 6452 मत आए, इनमें जजपा से प्रत्याशी किरण पूनिया को नोटा से कम 6092 वोट मिले हैं। इसके साथ ही फरीदाबाद में नलिन हुड्डा के खाते में 5361 वोट आए, जोकि नोटा से कम हैं।
विज्ञापन

अंबाला में 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जिनमें से 9 प्रत्याशियों के खाते में नोटा से कम वोट आए। इसके साथ ही सिरसा में 19 में से 12 प्रत्याशियों को नजर अंदाज करते हुए जनता की पसंद नोटा बना। वहीं, हिसार में 28 में से 22, सोनीपत में 22 में से 17, रोहतक में 26 में से 21, कुरुक्षेत्र में 31 में से 22, करनाल में 19 में से 13, भिवानी में 17 में से 13, गुरुग्राम में 23 में से 19 और फरीदाबाद में 24 में से 20 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा
कुल प्रत्याशी नोटा से कम वोट लेने वाले प्रत्याशी
नोटा
अंबाला 14

09



6452
कुरुक्षेत्र 31


22



2439


हिसार 28


22



3366

रोहतक 26

21



2362

करनाल 19

13



3955

सिरसा 19

12



4123
फरीदाबाद 24

20



6821

गुड़गांव 23

19



6417

सोनीपत 22

17



2320

भिवानी-महेंद्रगढ़ 17

13



5287
कुल 223

168

43539
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed