{"_id":"57741db24f1c1ba32c79bfa5","slug":"not-relief-from-pre-mansoon-rain-hot-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-मानसून की बारिश भी नहीं दिला सकी राहत, उमस से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-मानसून की बारिश भी नहीं दिला सकी राहत, उमस से परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में 36 घंटे के अंदर मानसून की बारिश की संभावना बनी हुई है। प्री मानसून की बारिश होने के बाद बुधवार को लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। दिन में लोग सभी पर्यटन स्थल पर कम दिखे।
विज्ञापन
शहर का अधिकतम तापमान 37.3 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि मानसून की बारिश 30 से एक जुलाई के बीच होगी। इस बार मानसून की बारिश के अच्छे आसार हैं।
विज्ञापन
बारिश के बाद भी उमस भरी गर्मी अभी बनी रहेगी। बुधवार को दिन में बादल छाए रहे, लेकिन उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि मानसून की बारिश पंजाब एवं हरियाणा में 36 घंटे में होगी।
विज्ञापन