फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Not just the days, the nights too spewed fire.

Chandigarh News: दिन ही नहीं, रातों ने भी उगली आग

Sun, 28 Jun 2026 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Not just the days, the nights too spewed fire.
चंडीगढ़। इस बार जून में सूरज ज्यादा आग उगल रहा है। वर्ष 2026 में जून के दौरान कई बदलाव देखने को मिले हैं। शुरुआत में पारा ऊपर गया तो उसके बाद बारिश के कारण पारा नीचे आ गया। इसके बाद चंडीगढ़ में पारा 40 से 44 डिग्री तक पहुंच गया। सिर्फ दिन की धूप नहीं बल्कि रातें भी गर्म होने लगी हैं।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जून 2026 का औसत तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। पिछले 5 साल में दिन के मुकाबले चंडीगढ़ के में रातें भी ज्यादा गर्म हुई हैं। ट्रेंड देखें तो चंडीगढ़ में रात का न्यूनतम तापमान 0.33 डिग्री सेल्सियस प्रति दशक की रफ्तार से बढ़ रहा है। बीते 5 वर्षों में जून की रातें औसतन 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा गर्म रिकॉर्ड की गई हैं।
विज्ञापन

पीएयू की डॉ. प्रभजोत कौर के अनुसार इस गर्मी के पीछे प्रकृति और इंसानी गलतियों का एक खतरनाक कॉकटेल है। प्रशांत महासागर में जारी अल नीनो के प्रभाव के कारण इस साल मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई। वायुमंडल में बने एक विशेष उच्च दबाव क्षेत्र ने भारत के आसमान पर एक कांच के ढक्कन की तरह काम किया। इसने बादलों को बनने तक नहीं दिया और गर्म हवाओं को जमीन के पास लॉक कर दिया। इस साल हवा में औसत नमी 67 फीसदी से बढ़कर 71 फीसदी तक गई है। चंडीगढ़ और आसपास की कंक्रीट की इमारतें और डामर की सड़कें दिनभर धूप सोखती हैं और रात में गर्मी छोड़ती हैं। नतीजतन रात में भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बारिश का पहला स्पैल 1 जुलाई से संभावित है। पंजाब और हरियाणा में आईसोलेटेड बारिश हो रही है। फिलहाल जिस प्रकार से उमस बढ़ रही है वही मानसून का संकेत दे रही है। यह एक तरह से मानसून आने का तरीका भी है। अरब सागर से मायश्चर आता है और ट्रफ बनाता है। इसके बाद ही मानसून आता है। -डॉ. शिवेंद्र, मौसम विज्ञानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed