{"_id":"5d6ae9a78ebc3e01702cf9bf","slug":"not-gdp-growth-congress-has-stopped-said-ratan-lal-katariya","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीपी नहीं कांग्रेस की ग्रोथ रुक गई है: रतन लाल कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीपी नहीं कांग्रेस की ग्रोथ रुक गई है: रतन लाल कटारिया
Sun, 01 Sep 2019 03:11 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 01 Sep 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
रतन लाल कटारिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक अधिकारिता शिविर में पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय जल शक्ति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार में चौतरफा विकास हो रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में किसी के पास कोई मुद्दा नहीं है। विकास के नाम पर भाजपा को लोग वोट देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 75 नहीं भाजपा 85 के पार सीटें हासिल कर कीर्तिमान बनाएगी। कुमारी सैलजा के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा कि यहां कोई भी कप्तान बन जाए कोई कुछ नहीं कर पाएगा। कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है। जीडीपी ग्रोथ व रुपये का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर होने के प्रियंका गांधी के बयान पर कटारिया ने कहा कि ग्रोथ कांग्रेस की रुक गई है। रुपया नहीं सोच गिर रही है। जिस कारण कांग्रेस सही कार्यों को भी बुरा कहती है। उन्होंने कहा कि तीस साल तक तो कांग्रेस का कुछ नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
दिव्यांग श्रेणी व आरक्षण में की वृद्धि
सरकार की उपलब्धि बताते हुए मंत्री कटारिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 में संशोधन किया है। दिव्यांगता की श्रेणियों को सात से बढ़ाकर 21 कर दिया गया है। वहीं दिव्यांग आरक्षण में भी वृद्धि की गई हैं। दिव्यांगों का तीन प्रतिशत का आरक्षण बढ़ाकर चार प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त फरीदाबाद में एल्मिको के सहायक उत्पादन केंद्र एवं स्टेट ऑफ आर्ट लिंब फिटिंग सेंटर का शिलान्यास भी किया जा चुका है। जो जल्द ही तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष तक की आयु के मूक बधिर बच्चों के एल्मिको के तहत अली यावर जंग नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग डिसेबिलिटीज के माध्यम से 6 लाख रुपये तक की 2066 कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी की जाएंगी।