फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Not deposited Rs 1.12 crore, Municipal Corporation sealed 9 taxi stands

Chandigarh News: जमा नहीं कराए 1.12 करोड़, नगर निगम ने 9 टैक्सी स्टैंड किए सील

Thu, 27 Jun 2024 06:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Not deposited Rs 1.12 crore, Municipal Corporation sealed 9 taxi stands
चंडीगढ़। बकाया राशि नहीं चुकाने वाले शहर के टैक्सी स्टैंड संचालकों पर बुधवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा के आदेश पर इंजीनियरिंग विंग की टीम ने 9 टैक्सी स्टैंड सील कर और कब्जा वापस ले लिया। इन सभी 9 स्टैंडों पर नगर निगम के करीब 1.12 करोड़ रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से बताया गया कि इन सभी टैक्सी स्टैंड संचालकों को बकाया रकम जमा कराने के लिए कई बार नोटिस भेजा गया। कई बार समय भी बढ़ाया गया, बावजूद इसके पैसे नहीं जमा कराए। आखिरी बार 25 जून तक का समय दिया गया था लेकिन उसमें भी बकाया जमा कराने में असफल रहे, जिसके बाद सील करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि कुल 59 टैक्सी स्टैंडों को नोटिस भेजने के बाद नगर निगम ने कुल बकाया राशि लगभग 5.34 करोड़ रुपये में से 4.21 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूल कर ली है। उन्होंने कहा कि निगम ने बुधवार को 9 डिफॉल्टर टैक्सी स्टैंडों का फिजिकल कब्जा ले लिया है, जो 25 जून तक अंतिम मौका देने के बाद भी 1.12 करोड़ रुपये की बकाया राशि जमा करने में विफल रहे हैं। बताया कि जनरल हाउस ने 17 अक्टूबर 2023 को आयोजित अपनी बैठक में 24 से 10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज माफ करने का निर्णय लिया था और टैक्सी स्टैंडों के संचालकों से बकाया राशि के भुगतान के लिए छह किश्तें तय की थी, यानी अक्टूबर 2023 से मार्च 2024 तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनरल हाउस ने कोविड के कारण जमीन के किराए में तीन महीने की अतिरिक्त छूट भी दी। इसके अलावा, जिन टैक्सी स्टैंडों ने अपना बकाया भुगतान कर दिया है, उन्हें स्टैंड चलाने की अनुमति दी जाएगी।


पिछले साल निगम ने 38 टैक्सी स्टैंड किए थे सील
शहर में करीब 59 टैक्सी स्टैंड हैं। अधिकांश टैक्सी स्टैंड पार्किंग के अंदर बनाए गए हैं। नगर निगम ने 30 अगस्त 2023 को नोटिस जारी किया था और सभी संचालकों को 20 दिन के अंदर बकाया राशि जमा कराने के आदेश दिए थे। कई ने पैसे जमा नहीं कराए, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए 38 टैक्सी स्टैंड सील कर दिए। निगम ने कहा कि उन्होंने मजबूरी में यह कार्रवाई की क्योंकि कई संचालकों की पैसे देने की मंशा नहीं है। बता दें कि निगम की सदन की बैठक में तय हुआ था कि जो भी बकाया नहीं चुकाएगा, उसके स्टैंड को कब्जे में लेकर निगम की तरफ से ई-ऑक्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed