फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Not a single student took admission in 16 primary schools in Haryana

मोहभंग:16 प्राथमिक स्कूलों में एक भी छात्र ने नहीं लिया दाखिला, 943 में संख्या 25 से कम

Fri, 11 Sep 2020 02:39 AM IST
ajay kumar यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Sep 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Not a single student took admission in 16 primary schools in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

हरियाणा के 943 प्राथमिक स्कूलों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र में हुए दाखिलों के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। इन स्कूलों में 25 से ज्यादा नए विद्यार्थियों ने प्रवेश नहीं लिया है। 16 स्कूल तो ऐसे हैं, जिनमें एक भी नया बच्चा दाखिल नहीं हुआ। स्कूल शिक्षा विभाग की सूचना प्रबंधन प्रणाली के नवीनतम आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


विभाग ने सभी जिला मौलिक व खंड शिक्षा अधिकारियों, स्कूल प्रभारी को इस सत्र में दाखिल हुए नए बच्चों के आंकड़े सूचना प्रबंधन प्रणाली पर अपडेट करने के निर्देश दिए थे। 8 सितंबर 2020 तक की नवीनतम जानकारी अनुसार 943 स्कूलों में सरकार की अपेक्षा अनुरूप इस बार नए बच्चे दाखिल नहीं हुए हैं। 20 से ज्यादा स्कूलों में नए विद्यार्थियों की संख्या मात्र एक से दो ही है।
विज्ञापन


अनेक स्कूल इनमें ऐसे हैं, जहां 3 से 10 के बीच नए बच्चों ने दाखिला लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के लिए यह चिंता का भी विषय है, चूंकि कोरोना के कारण निजी स्कूलों से काफी बच्चों ने मुंह मोड़ा है, इसके बावजूद लगभग साढ़े नौ सौ स्कूलों में छात्र संख्या उम्मीद मुताबिक नहीं बढ़ पाई है। सरकार के निर्देश पर शिक्षकों ने अधिक से अधिक दाखिले करवाने का अभियान भी चलाया था। 25 या इससे कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को सरकार एक किलोमीटर के दायरे में स्थित अन्य प्राथमिक स्कूलों में समायोजित करने की लंबे समय से तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्राथमिक स्कूलों में इस सत्र में कोई दाखिला नहीं

  • जगोली, अंबाला शहर
  • जमाल माजरा, बराड़ा, जिला अंबाला
  • छोटी रसौर, नारायणगढ़
  • केरू का खैरपुरा, भिवानी
  • बिंद्रावान, चरखी दादरी
  • काबुलपुर पट्टी, फरीदाबाद
  • बस्ती भीमन, फतेहाबाद
  • टोहाना, फतेहाबाद
  • गांधीग्राम, करनाल
  • फतेहगढ़ निसंग, करनाल
  • डी- प्रेमा, नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़
  • शाहापुर-द्वितीय, नारनौल, महेंद्रगढ़
  • कलवारी, तावड़ू, मेवात
  • जफ़ारपुर मुस्लिम, गन्नौर, सोनीपत
  • नगवानजागीर, जगाधरी, यमुनानगर
  • राजपुरा, मुस्तफाबाद, यमुनानगर

इन स्कूलों में एक व दो ही बच्चे हुए दाखिल

स्कूल                  छात्र
धनौरी, बराड़ा, अंबाला : 2
सुमेराखेड़ा, बवानीखेड़ा, भिवानी : 1
धनिधौला, लोहारू, भिवानी : 2
रामबास तलवानी, सिवानी, भिवानी : 2
सिरसाली, बाढड़ा, चरखी दादरी : 2
खेदर थरेउ, मातनहेल, झज्जर : 2
जटवारा, सालावास, झज्जर : 2
डेरा फ़ारल, कैथल : 2
सुरजीबबैन, कुरुक्षेत्र : 2
तकोरण, पिहोवा, कुरुक्षेत्र : 1
भाना प्लाट, पिहोवा, कुरुक्षेत्र : 2
शादीपुर शहीदा, थानेसर, कुरुक्षेत्र : 1
गोकलपुर, अटेली, महेंद्रगढ़ : 1
शक्तिनगर, अटेली, महेंद्रगढ़ : 1
ढाणी भारफ, कनीना, महेंद्रगढ़ : 2
ढाणी खाट सिंह, महेंद्रगढ़ : 1
डी-बाया, नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़ : 2
डी-बंधा, नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़ : 1
जोहरखेड़ा, पलवल : 1
ढाणी धरण, बावल, रेवाड़ी : 1
ढाणी, गुरुसर, रानियां, सिरसा : 2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed