फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Non essential goods shops and Malls in punjab will remain closed on sunday

पंजाब: शनिवार को शाम पांच बजे तक खुलेंगी दुकानें, रविवार को रहेंगी बंद, अंतर जिला यात्रा ई-पास से

Fri, 12 Jun 2020 09:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Jun 2020 09:14 PM IST
सार

  • विस्तृत दिशा-निर्देश जारी: जरूरी वस्तुओं की दुकानें, रेस्टोरेंट और शराब के ठेके सभी दिन खुलेंगे
  • दूसरे जिले में जाने के लिए ई-पास की जरूरत होगी, सामाजिक दूरी व मास्क पहनना ही अनिवार्य

विज्ञापन
Non essential goods shops and Malls in punjab will remain closed on sunday

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को हफ्ते के अंतिम दिनों और छुट्टी वाले दिनों के लिए पाबंदियों संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देशों को मंजूरी दे दी। इसके तहत अंतर जिला (इंटर डिस्ट्रिक्ट) यातायात पर पाबंदी लगाने के साथ ही केवल ई-पास धारकों को ही आने-जाने की आज्ञा होगी। 

विज्ञापन


केवल जरूरी वस्तुओं की दुकानों-सेवाओं, रेस्टोरेंट और शराब के ठेकों को हफ्ते के सभी दिन खोलने की अनुमति होगी। इसके अलावा अन्य सभी दुकानें शनिवार को शाम पांच बजे तक खुली रहेंगी जबकि रविवार को बंद रहेंगी। अगले आदेश तक ये हिदायतें हफ्ते के अंतिम दिनों और गजटेड छुट्टी वाले दिनों के लिए लागू रहेंगी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं नए दिशा-निर्देश

  • जरूरी वस्तुओं और सेवाओं से संबंधित दुकानें हफ्ते के सभी दिन शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी।
  • रेस्टोरेंट (सिर्फ घर ले जाने/होम डिलिवरी के लिए) और शराब की दुकानें सभी दिन शाम 8 बजे तक खुली रहेंगी।
  • अन्य दुकानें चाहे बाजार में हो या शॉपिंग मॉल में, रविवार को बंद रहेंगी। शनिवार को ये शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी। 
  • जहां अधिक जोखिम वाला इलाका हो और केसों की संख्या ज्यादा हो, वहां जिला प्रशासन संबंधित मार्केट एसोसिएशनों से बातचीत करके गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानें हफ्ते में किसी अन्य दिन भी बंद करने को कह सकता है।
  • अंतर जिला यातायात ई-पास के जरिए ही होगा और सिर्फ जरूरी कामों के लिए जारी होगा। मेडिकल इमरजेंसी के लिए आने-जाने को लेकर किसी पास की जरूरत नहीं होगी।
  • विवाह समागमों के लिए ई-पास आवश्यक होगा और यह 50 विशेष व्यक्तियों को ही जारी होगा।

सामाजिक दूरी व मास्क जरूरी: कैप्टन 

देश में खासकर दिल्ली में कोविड के बढ़ते मामलों पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों से अपील की है कि वे सामाजिक दूरी रखें और मास्क के प्रयोग को यकीनी बनाएं। यह हालात की मांग है कि सारी पाबंदियों का सख्ती से पालन किया जाए।

बिना लक्षण या कम लक्षण वाले मरीज भी घर में होंगे क्वारंटीन 
पंजाब सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, कोरोना से पीड़ित होने की स्थिति में राज्य के लोगों को अस्पतालों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। अब कोरोना के बिना लक्षण या कम लक्षण वाले सभी मरीजों को उनके घरों में ही एकांतवास में रखा जाएगा। ऐसे मरीजों को सरकार की तरफ से तय की गई शर्तों व नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलों में डिप्टी कमिश्नरों व सिविल सर्जनों को पत्र जारी कर कहा गया है कि ऐसे मरीजों को सरकार द्वारा जारी अंडरटेकिंग देनी होगी। मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत मेडिकल सहूलियत लेनी होगी। एकांतवास में 17 दिन रहने के बाद अगर 10 दिन में बुखार या कोई अन्य लक्षण दिखाई नहीं देता तो मरीज को ठीक मान लिया जाएगा और मरीज को कोई टेस्ट कराने की भी जरूरत नहीं होगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर किसी मरीज के पास घर में एकांतवास की सुविधा नहीं है तो वह कोविड देखभाल केंद्र में जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed