फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Non AC bus fare will be charged on 160 AC buses of Chandigarh from December 16

Chandigarh News: चंडीगढ़ की एसी बसों में लगेगा नॉन-एसी बस का किराया, 16 दिसंबर से लागू होगा आदेश

Fri, 08 Dec 2023 03:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Dec 2023 03:26 PM IST
सार

रोजाना बसों में सफर करने वाले लोग मासिक पास बनवाते हैं। उन्हें दामों का एक होने से 200 रुपये का लाभ होगा, क्योंकि मासिक (जनरल) एसी बस का पास 900 रुपये में बनता है, जबकि नॉन-एसी बस का पास 700 रुपये में बन जाता है। सरकारी कर्मचारी, छात्रों को भी पास बनवाने में फायदा होगा।

विज्ञापन
Non AC bus fare will be charged on 160 AC buses of Chandigarh from December 16
सीटीयू बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की 160 एसी बसों में 16 दिसंबर से नॉन-एसी बस का किराया लगेगा। गुरुवार को परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उनके आदेश 15 फरवरी 2024 तक लागू रहेंगे। इसके बाद फिर एसी और नॉन-एसी बस का किराया अलग-अलग हो जाएगा।

विज्ञापन


परिवहन विभाग की तरफ से बताया गया कि सीटीयू की 80 इलेक्ट्रिक और 80 एसएमएल की मिडी बसों में हीटिंग सिस्टम नहीं है। सर्दियां शुरू होते ही सभी एसी बसों में एसी बंद कर दिया जाता है। इन बसों में हीटिंग सिस्टम भी नहीं है। इसलिए, हर वर्ष की तरह इस बार भी 16 दिसंबर से 15 फरवरी तक इन 160 एसी बसों में नॉन एसी बस का किराया लगेगा। 
विज्ञापन


परिवहन विभाग की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। रोजाना बसों में सफर करने वाले लोग मासिक पास बनवाते हैं। उन्हें दामों का एक होने से 200 रुपये का लाभ होगा, क्योंकि मासिक (जनरल) एसी बस का पास 900 रुपये में बनता है, जबकि नॉन-एसी बस का पास 700 रुपये में बन जाता है। सरकारी कर्मचारी, छात्रों को भी पास बनवाने में फायदा होगा। इसके अलावा रोजाना पास भी लोगों को 15 रुपये सस्ता पड़ेगा। हालांकि 15 फरवरी के बाद फिर एसी और नॉन एसी बसों का किराया अलग-अलग हो जाएगा, क्योंकि उसके बाद सीटीयू की बसों में एसी चलने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

       ट्राइसिटी रूट पर वर्तमान दाम

दूरी   नॉन-एसी बस एसी बस
पांच किलोमीटर तक 10 15
पांच से 10 किलोमीटर तक 20 25
10 किलोमीटर से ज्यादा 25 30
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                (16 दिसंबर से 15 फरवरी तक एसी बस में भी नॉन-एसी बस का किराया लगेगा)


रोजाना के बस पास

  • नॉन-एसी बस: 60 (प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन)

  • एसी बस: 75 (प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन)

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                (16 दिसंबर से 15 फरवरी तक रोजाना के पास दोनों बसों के लिए 60 रुपये में बनेंगे)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed