फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nomination filed loksabha election in haryana

पहले दिन हरियाणा से दो नामांकन, अब 2 दिन छुट्टी

Sat, 15 Mar 2014 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Mar 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
nomination filed loksabha election in haryana

हरियाणा में शुक्रवार से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने का काम शुरू हो गया है। पहले दिन सिर्फ फरीदाबाद लोकसभा सीट से दो उम्मीदवारों ने नामांकन भरे।

विज्ञापन


नामांकन पत्र 16 और 17 मार्च को छुट्टी होने के कारण नहीं भरे जाएंगे। परचे दाखिल करने की अंतिम तारीख 22 मार्च है।

मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि शुक्रवार को फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से आरक्षण विरोधी मोर्चा पार्टी के तौर पर दीपक गौड़ ने नामांकन पत्र भरा है।
विज्ञापन


इसी सीट से संजय मौर्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर परचा भरा है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 18 मार्च से 22 मार्च तक सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक ही दाखिल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में 3043 मतदान केंद्र अति संवेदनशील और 2976 संवेदनशील घोषित किए गए हैं।

अति संवेदनशील बूथों में अंबाला लोकसभा के 183, कुरुक्षेत्र के 419, सिरसा के 236, हिसार के 297, करनाल के 338, सोनीपत के 241, रोहतक के 319, भिवानी-महेंद्रगढ़ के 391, गुड़गांव के 291 और फरीदाबाद के 328 शामिल हैं। संवेदनशील बूथों में अंबाला के 247,  कुरुक्षेत्र के 206, सिरसा के 247, हिसार के 335, करनाल के 319, सोनीपत के 186, रोहतक के 294, भिवानी-महेंद्रगढ़ के 242, गुड़गांव के 483 और फरीदाबाद के 417 शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed