Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nominated councilor appointed after nine months, BJP dominates

नौ माह बाद मनोनीत पार्षद नियुक्त, भाजपा का दबदबा

Wed, 19 Oct 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Nominated councilor appointed after nine months, BJP dominates
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने नौ माह बाद 9 मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति कर दी है। इसकी मंगलवार को लोकल गवर्नमेंट सेक्रेटरी कम फाइनेंस सेक्रेटरी विजय नामदेव राव जड़े ने सूची जारी की। इसमें गीता चौहान, अनिल मसीह, आरएस बेदी, अमित जिंदल, उमेश घई, सतिंदर सिंह, डॉ. नरेश पांचाल, धर्मेंद्र सैनी और मोहिंदर कौर का नाम शामिल है। मनोनीत पार्षदों में डॉ. नरेश पांचाल और सतिंदर सिंह भाजपा के जिला प्रधान हैं। वहीं धर्मेंद्र सैनी भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े हैं। इस बार व्यापार मंडल से किसी को मौका नहीं मिला है।
विज्ञापन

मनोनीत पार्षद गीता चौहान भाजपा एससी मोर्चा में हैं, वहीं अनिल मसीह अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव, आरएस बेदी भाजपा मेडिकल प्रकोष्ठ से, अमित जिंदल भाजपा माइनोरिटी मोर्चा से, धर्मेंद्र सैनी किसान मोर्चा के महासचिव, मोहिंदर कौर भाजपा की लाइब्रेरी सेल की को-कन्वीनर हैं। उमेश घई आर्ट ऑफ लिविंग से हैं। इस बार व्यापारियों को बड़ा नुकसान आपसी खींचतान का भी हुआ है। अलग-अलग संगठन अपने स्तर पर मनोनीत पार्षद बनने के लिए जोर लगा रहे थे। किसी एक व्यक्ति का चयन होता तो दूसरे से नाराजगी होती। यही कारण है कि इस बार व्यापारी वर्ग से किसी का नाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed