{"_id":"6404e026b1415956e10955b3","slug":"noida-man-died-due-to-drowning-in-canal-in-pathankot-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे आ जाती है मौत: अच्छा नजारा देख नहर के पास रुका परिवार, बेटे का पैर फिसला, बचाने गए पिता की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे आ जाती है मौत: अच्छा नजारा देख नहर के पास रुका परिवार, बेटे का पैर फिसला, बचाने गए पिता की गई जान
Mon, 06 Mar 2023 12:03 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:03 AM IST
सार
नहर में कनव को बहते देख पिता संजीव कौल ने बचाने के लिए छलांग लगा दी। इसी दौरान कनव रेलिंग के सहारे बाहर निकल आया। लेकिन नहर में बहने से पिता संजीव कौल की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी इंद्रजीत ने बताया कि पुलिस ने मृतक संजीव कौल का शव बरामद कर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
माधोपुर यूबीडीसी नहर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माता वैष्णो देवी जी के दर्शन कर नोएडा लौट रहे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पठानकोट-जम्मू हाईवे पर स्थित माधोपुर में पंप से पेट्रोल डलवाने के बाद परिवार ने अच्छी लोकेशन देखकर अपनी गाड़ी रोक दी। इसके बाद माधोपुर यूबीडीसी नहर के पास चले गए। इस दौरान अचानक बेटे का पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया।
विज्ञापन
बेटे को नहर में गिरता देख पिता ने बचाने के खातिर छलांग लगा दी। हालांकि, बेटा नहर में लगी रेलिंग के सहारे बाहर निकलने में सफल हो गया। लेकिन पिता माधोपुर यूबीडीसी हाइडल चैनल (नहर) के तेज पानी के बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने नहर में बहे व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक संजीव कौल उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले थे। पत्नी ज्वाला कौल व बेटे कनव कौल ने बताया कि वह नोएडा से मां वैष्णो देवी जी के दर्शन करने आए थे। वह दर्शन कर अपनी गाड़ी में वापस नोएडा जा रहे थे। जम्मू-कश्मीर से पंजाब में प्रवेश करते ही माधोपुर में हाईवे पर पंप से पेट्रोल भरवाया। यहां नहर के आसपास का अच्छा नजारा देख रुक गए। इस दौरान बेटा नहर के बिल्कुल किनारे चला गया। जहां कनव का पैर फिसला और वह नहर में गिर गया। नहर में कनव को बहते देख पिता संजीव कौल ने बचाने के लिए छलांग लगा दी। इसी दौरान कनव रेलिंग के सहारे बाहर निकल आया। लेकिन नहर में बहने से पिता संजीव कौल की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी इंद्रजीत ने बताया कि पुलिस ने मृतक संजीव कौल का शव बरामद कर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन