फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nodal officers will be deployed in every district to solve the problems of students and teachers.

Chandigarh News: विद्यार्थियों और अध्यापकों की समस्याएं दूर करने को हर जिले में तैनात होंगे नोडल अधिकारी

Wed, 12 Jun 2024 07:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
Nodal officers will be deployed in every district to solve the problems of students and teachers.
शिक्षा सदन में हुई अधिकारियों के साथ शिक्षा मंत्री की बैठक
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री एक दिन में दो जिलों का दौरा करके स्कूलों का करेंगी निरीक्षण


चंडीगढ़। प्रदेश के हर जिलों में अब विद्यार्थियों और अध्यापकों की समस्याओं को दूर करने के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे। विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति, महिला अध्यापकों की चाइल्ड केयर लीव, एसीपी, वरिष्ठता सूची समेत अन्य कार्यों के शीघ्र निपटान के लिए टाइम-बाउंड निर्धारित करना नोडल अधिकारियों का काम होगा। यह निर्देश बुधवार को यहां शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा नेे पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जहां अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा, वहीं सुस्ती बरतने वालों की खिंचाई की जाएगी। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए कि विभिन्न अध्यापक यूनियनों की जो मांगें केवल फाइलों में अटकी पड़ी हैं, उनको जल्द से जल्द फाइनल किया जाए और अन्य जायज मांगों का अध्ययन करके अंतिम रूप दिया जाए।


शिक्षा मंत्री एक दिन में दो जिलों का दौरा करके स्कूलों का करेंगी निरीक्षण
शिक्षा मंत्री ने बताया कि वे जुलाई से खुद प्रत्येक दिन दो सरकारी स्कूलों का दौरा भी करेंगी। उन्होंने बताया कि जिस स्कूल का भवन, कमरें आदि नए बनकर तैयार हो गए हैं। उनका जल्द ही उद्घाटन करने की योजना बनाई जाएगी और जरूरत के अनुसार नए भवनों का शिलान्यास कराया जा सके। विभाग की ओर से प्रकाशित की जा रही शिक्षा-सारथी पत्रिका का प्रसार बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह गांव के पंच से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचनी चाहिए।
विज्ञापन




पहली बार स्कूलों में समय पर पहुंची पाठ्यपुस्तकें

शिक्षा मंत्री ने खुशी जताई कि राज्य में पहली बार नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी स्कूलों में पाठ्यपुस्तकें समय पर पहुंच गई हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने 2015 की तुलना में 2024 में बोर्ड परीक्षाओं के आए परिणाम पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि पास प्रतिशतता तीन गुणा तक बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी जुलाई में अपने-अपने क्षेत्र के हर घर में दस्तक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed