फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No untoward incident reported in Bishkek in a few days, people can contact for help

Chandigarh News: कुछ दिनों में बिश्केक में अप्रिय घटना की सूचना नहीं, सहायता के लिए कर सकते हैं संपर्क

Fri, 24 May 2024 05:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
No untoward incident reported in Bishkek in a few days, people can contact for help
चंडीगढ़। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 13 मई को मिस्र और अरबों के बीच लड़ाई के बाद हिंसा भड़क उठी है। किर्गिज के लोग भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के छात्रों को निशाना बना रहे हैं। यूटी प्रशासन की तरफ से वीरवार को बताया गया कि अगर कोई भी किसी तरह की जानकारी चाहता है तो वह दो हेल्पलाइन 0555710041 और 0555005538 पर संपर्क कर सकते हैं। यह चौबीसों घंटे चालू है, जहां छात्र हर तरह की सहायता के लिए दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। बयान में बिश्केक स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में एक अप्रिय घटना हुई है। किर्गिस्तान के विभिन्न शहरों में करीब 17000 भारतीय छात्र हैं। इसके अधिकांश छात्र बिश्केक में रहते हैं। छात्रों और उनके परिवारों से आग्रह किया गया है कि वे शरारती तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें। बयान में कहा गया है कि किर्गिज अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई के कारण बिश्केक में स्थिति सामान्य हो गई है। पिछले कुछ दिनों में बिश्केक में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। परिवहन या लोगों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हालांकि, एहतियात के तौर पर कक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही हैं। साथ ही बिश्केक और दिल्ली के बीच हवाई संपर्क चालू है और अल्माटी, दुबई, इस्तांबुल, शारजाह और ताशकंद के माध्यम से भी भारत के लिए उड़ानें ली जा सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed