फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no tree of palash flower in chandigarh, complaint to ut administrator

नो ट्री ऑफ पलाश इन चंडीगढ़, पर्यावरण प्रेमी ने यूटी प्रशासक को शिकायत दी

Wed, 24 May 2017 04:49 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 May 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
no tree of palash flower in chandigarh, complaint to ut administrator
नो ट्री ऑफ पलाश इन चंडीगढ़
अब कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को यह नहीं दिखा पाएंगे कि चंडीगढ़ का स्टेट फ्लावर (पलाश) कौन सा है, क्योंकि पलाश के फूल समाप्त हो गए हैं। इस समय सिर्फ पंजाब राजभवन में पलाश का एक पेड़ लगा हुआ है। जहां पर बिना रोक टोक जाना आसान नहीं है। पर्यावरण प्रेमी एवं सेक्टर-27 डी निवासी राहुल महाजन ने सूचना के अधिकार के तहत प्रशासन और नगर निगम के बागवानी विभाग से इस संबंध में जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन


जवाब में प्रशासन की ओर से बताया गया कि सिर्फ राजभवन में ही पलाश का एक पेड़ है। जबकि नगर निगम ने सूचना देने की बजाय यह कहा है कि इनकी गिनती ही संभव नहीं है। हकीकत यह है कि शहर में पलाश फूल के पेड़ ही दिखाई नहीं देते हैं। इसकी शिकायत राहुल महाजन ने प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से की है। राहुल महाजन का कहना है कि पिछले 20 वर्षों से शहर में पलाश के पौधे ही नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन


महाजन ने बताया कि प्रशासन और नगर निगम के पास कोई ऐसा रिकार्ड नहीं है कि उन्होंने कितने पलाश के पौधे लगाए हैं। महाजन ने शिकायत में यह भी कहा है कि शहर में ग्रीनरी का भी यह हाल है। संबंधित विभाग की ओर से शहर में लगे पेड़ों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है उन्होंने आशंका जताई कि इस समय जो हाल सुखना का हो गया है, कही ऐसा ही आने वाले वर्षों में शहर की हरियाली का हो जाए। ऐसे में शहर में पौधों को बचाने के लिए मुहिम चलानी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए हरियाली बचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed