फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No ticket for those above 75 years of age in BJP in 2024 Election

Haryana News: 75 साल से अधिक आयु वालों को भाजपा में टिकट नहीं, कई बुजुर्ग नेताओं की बढ़ीं धड़कनें

Sat, 06 May 2023 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 May 2023 12:47 AM IST
सार

हरियाणा सीएम मनोहर लाल अब 70 साल के हो गए हैं। ऐसे में वह 2024 में भी राजनीतिक पारी खेलेंगे। 2029 में उनकी आयु 75 साल के पार हो जाएगी। इसके बाद खुद मनोहर लाल भाजपा के इस नियम में आ जाएंगे।

विज्ञापन
No ticket for those above 75 years of age in BJP in 2024 Election
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सख्त संदेश दिया है। मनोहर लाल ने साफ कर दिया है कि 75 साल से अधिक आयु के नेताओं को टिकट मिलना आसान नहीं है। इससे हरियाणा में आधा दर्जन उन बुजुर्ग नेताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं, जो 2024 में भी ताल ठोकने कोशिश में है। इनमें कुछ सांसद और कुछ विधानसभा का चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं। इसके अलावा, दूसरे दलों से भाजपा में आने की चाह रख रहे 75 साल से अधिक वाले नेता भी ठिठक गए हैं। 

विज्ञापन


अपने 70वें जन्मदिन पर पंचकूला के रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मनोहर लाल ने कहा कि 75 साल के बाद संन्यास आश्रम शुरू हो जाता है, इसलिए उनका घर में रहना वर्जित होता है। जहां तक भाजपा में राजनीतिक की बात है तो यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिमिट लगा दी है। 
विज्ञापन


75 साल के बाद राजनीति बंद कर देनी चाहिए। मुख्यमंत्री का यह बयान भाजपा के उन नेताओं के लिए बेचैनी बढ़ाने वाला है, जो 2024 में चुनावी ताल ठोकने की कोशिश में लगे हैं। गौरतलब है कि भाजपा में इस समय आधा दर्जन से अधिक ऐसे नेता हैं, जो लगातार फील्ड में सक्रिय हैं लेकिन भाजपा के 75 साल के नियम के चलते वह अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इनमें पंचकूला, अंबाला समेत अन्य जिलों के नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पारी और खेलेंगे मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब 70 साल के हो गए हैं। ऐसे में वह 2024 में भी राजनीतिक पारी खेलेंगे। 2029 में उनकी आयु 75 साल के पार हो जाएगी। इसके बाद खुद मनोहर लाल भाजपा के इस नियम में आ जाएंगे। फिलहाल मनोहर लाल ने 2024 के चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंकी हुई है। वह जिलावार जनसंवाद कर रहे हैं, साथ ही सभी लोकसभा के सांसदों के साथ-साथ बुद्धिजीवी लोगों के साथ बैठकें करके फीडबैक ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed