फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No teacher city received National Teacher Award Ministry Education announced one teacher Punjab Haryana

शहर के किसी अध्यापक को नहीं मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, शिक्षा मंत्रालय ने की विजेताओं की घोषणा, पंजाब और हरियाणा के एक-एक अध्यापकों को मिला सम्मान

Sat, 22 Aug 2020 11:43 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
No teacher city received National Teacher Award Ministry Education announced one teacher Punjab Haryana
चंडीगढ़। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिए देशभर से 47 शिक्षकों का चयन हुआ है। शिक्षा मंत्रालय ने इन शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। इस वर्ष चंडीगढ़ से किसी भी शिक्षक को इस सम्मान के लिए नहीं चुना गया है, लेकिन पंजाब व हरियाणा से एक-एक शिक्षक को चुना गया है। चयनित सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

इस सूची में हरियाणा के गुरुग्राम के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक मनोज कुमार लखरा, हिमाचल प्रदेश के एक लेक्चरर नरदेव सिंह, पंजाब के फरीदकोट से राजेंद्र कुमार समेत अन्य अध्यापकों के नाम शामिल किए गए हैं। मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश के मुताबिक, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने साल 2020 के पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन करने को राष्ट्रीय स्तर पर एक कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की चयन समितियों और 7 संगठन चयन समितियों के चुने गए 153 शिक्षकों की सूची की समीक्षा की थी। कमेटी ने सभी शॉर्टलिस्ट किए गए शिक्षकों के आवेदन और प्रस्तुतियों पर विचार-विमर्श के बाद शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की ओर से अनुमोदित नामों की सिफारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed