फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no tax for visit to rohtang in himachal pradesh

समर वेकेशंस में रोहतांग दर्रा घूमने का प्लान है तो पढ़ें गुड न्यूज

Tue, 09 Jun 2015 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मनाली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मनाली Updated Tue, 09 Jun 2015 10:06 AM IST
विज्ञापन
no tax for visit to rohtang in himachal pradesh

हिमाचल घूमने जाने वालों ट्राइसिटी के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। रोहतांग जाने वाले टैक्सी ऑपरेटरों और निजी वाहन चालकों से फिलहाल पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इस मामले में फैसला अगली सुनवाई तीन जुलाई तक सुरक्षित रखा है। तब तक एनजीटी का पुराना फैसला यथावत ही रहेगा। अब तय तिथि तक टैक्सी ऑपरेटरों को प्रति चक्कर एक हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन


उधर, हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन की ओर से प्रतिदिन रोहतांग जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ाने को लेकर दी गई अर्जी पर भी तीन जुलाई को ही कोई निर्णय होगा। फिलहाल रोजाना एक हजार वाहन ही रोहतांग जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले पर अगली सुनवाई 3 जुलाई को

no tax for visit to rohtang in himachal pradesh

29 मई को जस्टिस यूडी साल्वी की अध्यक्षता वाली एनजीटी की पीठ ने रोहतांग जाने वाले टैक्सी ऑपरेटरों को राहत देते हुए 8 जून तक पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क पर रोक लगा दी थी।

इससे पहले पेट्रोल वाहनों से 1000 रुपये, पांच सीटर डीजल वाहनों से 2500 रुपये और छह सीट से अधिक डीजल वाहनों से 5000 रुपये वसूले किए जाते थे।

हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मनाली के महासचिव मकर ध्वज शर्मा ने दिल्ली से फोन पर बताया कि चार जजों की बैंच ने बहस के बाद अगली सुनवाई 3 जुलाई को तय की है। तब तक पर्यावरण शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार और टैक्सी ऑपरेटर की ओर से एनजीटी को एक प्रार्थना पत्र भी दिया जिसमें रोहतांग जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

नहीं जारी किया गया कोई नया आदेश

no tax for visit to rohtang in himachal pradesh

एसडीएम मनाली ज्योति गुप्ता ने बताया कि एनजीटी की ओर से रोहतांग के संदर्भ में कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। तीन जुलाई तक पहले की ही तरह एक हजार वाहन रोहतांग भेजे जाएंगे।

गौरतलब है कि गर्मियों की छुट्टियों में ट्राइसिटी के हजारों लोग रोहतांग घूमने जाते हैं। एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाली सेक्टर-41 की वीना शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस शनिवार को परिवार के साथ कुल्लु-मनाली घूमने का प्रोग्राम बनाया है। ग्रीन ट्रिब्यूनल के इस फैसले से उनके एंट्री टैक्स के रुपये तो बचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed