फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No shopping contact center mentor park resident paying every kind tax facilities denied

न शॉपिंग, न संपर्क सेंटर, पार्क का नहीं कोई मेंटर, सेक्टर-49 के निवासी बोले- हर प्रकार का टैक्स देने के बाद भी सुविधाओं से वंचित है

Wed, 30 Sep 2020 12:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
No shopping contact center mentor park resident paying every kind tax facilities denied
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के दक्षिणी भाग में सेक्टर-48 से लेकर सेक्टर-51 तक कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के फ्लैट हैं। सेक्टर-49 में सोसाइटी के अतिरिक्त चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के भी फ्लैट हैं। यहां रहने वाले सभी लोग हाउस टैक्स, इनकम टैक्स तथा समय-समय पर चंडीगढ़ नगर निगम तथा प्रशासन द्वारा लगाए गए सभी प्रकार के टैक्स सरकार को दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि भारी-भरकम टैक्स देने के बाद भी उन्हें भी सुविधाएं प्रदान नहीं की जा रही है। पार्क की हालत खस्ता है। इनका कोई भी मेंटर (पालनेवाला) नहीं है। इलाके की सड़कें भी टूटी पड़ी हैं।
विज्ञापन

यह कहना है लोगों का
प्रशासन और निगम के अधिकारी इन सेक्टरों पर भी ध्यान दें निगम तथा प्रशासन से निवेदन है कि इस सेक्टर की तरफ भी ध्यान दिया जाए। अन्य सेक्टरों की भांति इन सेक्टर में भी शॉपिंग व संपर्क सेंटर तथा अन्य सुविधाएं दी जाएं जिससे उन्हें अन्य सेक्टर की तरफ न जाना पड़े। -एमएन शुक्ला, संयोजक, वॉइस ऑफ हाउसिंग सोसायटीज, सेक्टर 48 से 51 चंडीगढ़।
विज्ञापन

प्रशासन ने हमें केवल खजाना भरने को चुना है
सोसाइटी के लोगों को प्रशासन ने केवल टैक्स लेकर खाली खजाना भरने को चुना है। क्योंकि हर प्रकार का टैक्स देने के बाद भी सुविधाओं का घोर अभाव है। पार्क का रखरखाव नहीं है। सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं। समस्याओं को लेकर कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। -बीएस भुल्लर, निरवाणा सोसाइटी सेक्टर -49
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर में शॉपिंग और संपर्क सेंटर तक नहीं
शॉपिंग सेंटर और संपर्क सेंटर तक नहीं है। पार्क और सड़कों की दशा बिगड़ गई है। नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी बीच-बीच में सभी ओर घुमकर देखें कि लोगों की क्या-क्या परेशानियां हो रही हैं। उसका समाधान किस प्रकार करें, यह भी सोचें। -श्याम लाल बातिस, साई एन्क्लेव सेक्टर 49।

इन सेटरों के निवासी भी सुविधाओं के हकदार
भारी-भरकम धनराशि, कन्वींस डीड, सब-कन्वींस डीड, लीज डीड और सब-लीज डीड के रूप में देने के बावजूद भी हमें सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं जिनके यहां के निवासी हकदार हैं। इन इलाकों की सड़कों पर पड़े हुए गड्ढे, पार्कों के रखरखाव में कमी, उगी हुई झाड़ियां व ऊंची बढ़ी हुई घास सांपों व अन्य जहरीले जीव-जंतुओं को न्योता दे रही हैं। -अश्वनी मोदगिल, रोज पेटल सोसाइटी सेक्टर 49
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed