फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no rollback in punjab university fee issue

पीयू में फीस रोलबैक से कोर कमेटी का इंकार, बरकरार रहेगी रार

Fri, 28 Apr 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Apr 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
 no rollback in punjab university fee issue
फीस रोलबैक पर नहीं बनी बात - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी में वीरवार को हुई कोर कमेटी की बैठक में फीस वृद्धि मसले पर चर्चा तो जरूर हुई लेकिन इसे वापस लेने से कमेटी ने साफ इंकार कर दिया है। उधर, छात्र संगठनों का कहना है फीस वृद्धि वापस नहीं लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में वीसी अरुण ग्रोवर, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, पूर्व कैबिनेट मंत्री पवन बंसल, चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, प्रोफेसर रौनकी राम, पूर्व वीसी आरपी बाम्बा, छात्र नेता निशांत कौशल, करण रंधावा, आशिक, अमित कौशिक, साहिल कंबोज, सुमित इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वीसी ने बताईं आर्थिक मजबूरियां
कोर कमेटी की बैठक में वीसी ग्रोवर ने सभी सदस्यों के समक्ष पंजाब के वित्तमंत्री और यूजीसी के अफसरों के साथ हुई बैठक का ब्योरा रखा। साथ ही पीयू के आय और व्यय की स्थिति से भी अवगत करवाया। वीसी ने कहा कि फीस वृद्धि पूरी तरह से रोलबैक नहीं हो सकती। लेकिन जरूरतमंद छात्रों की फीस में छूट प्रावधान पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


वीसी ने बताया कि पीयू अपनी अतिरिक्त आय बढ़ाने व खर्च कम करने में पूरी तरह जुटी है। उधर, छात्रों ने भी कमेटी के सामने फीस वृद्धि वापस करने की मांग रखी और कमेटी को पीयू को अपने खर्च कम करने के सुझाव भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टंडन बोले- पेड सीट का प्रावधान करो, सत्यपाल ने कहा- बिल्कुल गलत

 no rollback in punjab university fee issue
पवन बंसल से बात करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
कोर कमेटी की बैठक में पहुंचे चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन ने सुझाव दिया कि पीयू को अपनी अतिरिक्त आय बढ़ाने के लिए विभिन्न कोर्सों में पेड सीटों का प्रावधान करना चाहिए। लेकिन उनके प्रस्ताव को पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने कड़ा विरोध किया। उन्होंने कोर कमेटी में साफ कहा कि ये सुझाव उचित नहीं है। उनके अनुसार इससे न केवल अमीर व गरीब छात्रों के बीच खाई बढ़ जाएगी, बल्कि गरीब घर के होनहार छात्र पीयू में एडमिशन लेने से वंचित रह जाएगी। 

फीस वृद्धि बहुत ज्यादा हद तक की गई है। लिहाजा छात्रों का गुस्सा और आंदोलन जायज है। 
-पवन बंसल, पूर्व कैबीनेट मंत्री

केंद्र सरकार अपनी जिम्मेवारी से विमुख नहीं है। सरकार मदद करेगी, लेकिन पीयू को भी अपनी अतिरिक्त आय बढ़ानी होगी। छात्रों ने व्यय कम करने के जो सुझाव दिए हैं, पीयू को उस पर भी काम करना होगा। फैसला ऐसा होना चाहिए जो सर्वमान्य हो और सभी के हित में हो।
-सत्यपाल जैन, पूर्व सांसद

मीटिंग में वही हुआ है, जो होना था ढाक के तीन पात। मीटिंग में कुछ भी खास फैसला नहीं हुआ। फीसवृद्धि पर कोई रोलबैक नहीं हुआ। 
-संजय टंडन, अध्यक्ष, चंडीगढ़ भाजपा-

बैठक में सभी ने अपनी बात रखीं। छात्रों के सुझाव भी सुने गए। लेकिन पूरी तरह फीसवृद्धि रोलबैक संभव नहीं है।
-अरुण ग्रोवर, वाइस चांसलर, पंजाब यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed