फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No respite from cold...night temperature reaches 2.7 degree Celsius, red alert for two more days

Chandigarh News: सर्दी से राहत नहीं...2.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा रात का पारा, दो दिन और रेड अलर्ट

Wed, 17 Jan 2024 03:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
No respite from cold...night temperature reaches 2.7 degree Celsius, red alert for two more days
चंडीगढ़। ट्राइसिटी की सर्दी ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस किया गया। यह सीजन की सबसे सर्द रात रही। इससे पहले 11 जनवरी 2017 को न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को शहर में पहली बार ऐसा हुआ कि सुबह के समय कहीं घना कोहरा तो कहीं धूप खिली रही। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ठंड के साथ कोहरे ने भी शहर को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह के समय कई इलाकों में विजिबिलिटी 20 मीटर के करीब रही। सीजन में ऐसा पहली बार हुआ कि सुबह नौ बजे के करीब शहर के किसी इलाके में घना कोहरा था तो कहीं थोड़ा आगे जाने के बाद अच्छी धूप खिली थी। मौसम केंद्र के अनुसार पिछले साल चंडीगढ़ में 18 जनवरी (3.3 डिग्री सेल्सियस) की सबसे ठंडी रात देखी गई थी। 2022 में सबसे कम एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर में आखिरी बार 11 जनवरी 2017 को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। मौसम केंद्र ने अगले 48 घंटे के रेड अलर्ट की घोषणा की है। पिछले कुछ दिनों से सर्दी का कहर लोगों पर खूब टूट रहा है। हालांकि, दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों को सर्दी से मामूली राहत जरूर मिल रही है, लेकिन शाम होते ही शीतलहर चल रही है। ज्यादा सर्दी पड़ने की वजह से लोगों के हाथ और पैर सुन्न हो रहे हैं। ठंड बढ़ने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर रहे हैं।
विज्ञापन


सामान्य से ज्यादा ठंड झेल रहा शहर
मौसम विभाग के अनुसार धूप निकलने की वजह से शहर का अधिकतम तापमान अब सामान्य जितना पहुंच गया है लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी न्यूनतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। सर्दी और कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिन के समय में धूप निकल सकती है, लेकिन शाम को शीतलहर परेशान करेगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सर्दी काफी ज्यादा रहेगी इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्षों में न्यूनतम तापमान
वर्ष न्यूनतम तापमान (सेल्सियस)
2024 3.2
2023 3.3
2022 5.1
2021 3.8
2020 3.8
2019 4.2
2018 3.2
2017 2.4

अगले पांच दिनों का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
17 जनवरी - 18 - 4
18 जनवरी - 18 - 4
19 जनवरी - 18 - 3
20 जनवरी - 18 - 4
21 जनवरी - 19 - 3

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed