फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No relief to Simarjit Singh Bains from Punjab and Haryana High Court

सिमरजीत बैंस को हाईकोर्ट से झटका: भगोड़ा करार देने के आदेश के खिलाफ याचिका खारिज, जांच में शामिल होने का आदेश

Fri, 10 Jun 2022 07:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Jun 2022 07:44 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बैंस की याचिकाएं खारिज कर दी हैं। साथ ही यह आदेश दिया है कि अगर आरोपी एक हफ्ते में ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश हो जाता है तो उनकी जमानत याचिका पर ट्रायल कोर्ट सुनवाई कर सकता है।

विज्ञापन
No relief to Simarjit Singh Bains from Punjab and Haryana High Court
सिमरजीत सिंह बैंस। - फोटो : फाइल

विस्तार

दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस की भगोड़ा करार देने को चुनौती देने वाली याचिका को सिरे से खारिज करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उनको एक हफ्ते में जांच में शामिल होने का आदेश दिया है। सिमरजीत बैंस द्वारा दायर याचिका को सिरे से खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपी को पता था कि उनके खिलाफ दुष्कर्म के मामले को लेकर गत वर्ष 10 जुलाई को एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इस एफआईआर को लेकर कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। इस मामले की जांच में वह कभी शामिल ही नहीं हुए। याचिकाकर्ता ने दलील दी कि वह 8 फरवरी को जांच में शामिल हो चुके हैं और उन्हें उसी दिन छोड़ दिया गया था। 
विज्ञापन


इस दलील पर सरकार की तरफ से बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली अंतरिम जमानत के चलते उनको हिरासत में लिया ही नहीं गया था। वह जांच में शामिल नहीं हो रहे थे जिसके चलते ट्रायल कोर्ट ने 12 अप्रैल को उनकी जमानत रद्द करते हुए उन्हें भगोड़ा करार दे दिया था। पंजाब सरकार ने कहा कि यह आदेश बिल्कुल सही थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंस के खिलाफ 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं और इनमें से कुछ में उन्हें बरी किया जा चुका है। इस मामले की जांच के लिए उनसे पूछताछ बेहद जरूरी है। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बैंस की याचिकाएं खारिज कर दी हैं। साथ ही यह आदेश दिया है कि अगर आरोपी एक हफ्ते में ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश हो जाता है तो उनकी जमानत याचिका पर ट्रायल कोर्ट सुनवाई कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed