{"_id":"625059e64032b5686d5921c0","slug":"no-relief-from-heat-temperature-reached-40-degrees-chandigarh-news-pkl4470578159","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसाने लगा अप्रैल: चंडीगढ़ में 40 डिग्री पहुंचा पारा, अगले पांच दिन राहत की कोई उम्मीद भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसाने लगा अप्रैल: चंडीगढ़ में 40 डिग्री पहुंचा पारा, अगले पांच दिन राहत की कोई उम्मीद भी नहीं
Fri, 08 Apr 2022 09:21 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 09:21 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। शुक्रवार को भी दिन निकलने के साथ गर्मी का असर देखने को मिला।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में गरमी से परेशान लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तपिश और बढ़ने वाली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 7 डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान के 40 डिग्री रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों में गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। शुक्रवार को भी दिन निकलने के साथ गर्मी का असर देखने को मिला। सूर्यदेव की तपिश के कारण दोपहर में निकलना मुश्किल होने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। अगले 5 दिनों के दौरान चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन