फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Place to Chandigarh in fresh ranking of cities for water power mission

जलशक्ति अभियान रैंकिंग में चंडीगढ़ का नाम ही नहीं, 254 शहरों की ताजा रैंकिंग में ये दो टॉप पर

Tue, 10 Sep 2019 03:35 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 10 Sep 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
No Place to Chandigarh in fresh ranking of cities for water power mission
फाइल फोटो
जलशक्ति अभियान की ताजा रैंकिंग में शामिल 254 शहरों में चंडीगढ़ का नाम ही नहीं है। रैंकिंग में तेलांगना का महबूबनगर टॉप पर है, जबकि केंद्र शासित प्रदेश व हिल स्टेशन की सूची में दादरा एंड नागर हवेली को पहला स्थान मिला है। सूत्रों की मानें तो गिरते भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए जिन शहरों ने नए-नए प्रयोग किए, उन्हें सूची में शामिल किया गया है। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से बीते जुलाई माह में एक लिस्ट जारी की गई थी। इसमें उन शहरों को शामिल किया गया था, जिसमें लगातार भूजल स्तर गिरता जा रहा था। इस लिस्ट में चंडीगढ़ का नाम भी शामिल था।
विज्ञापन


उसके बाद मंत्रालय की ओर से सभी शहरों को एक लक्ष्य दिया गया, जिसके अनुसार भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए नए-नए प्रयोग, अधिक से अधिक पौधे लगाने और जागरूकता अभियान जैसे लक्ष्य दिए गए थे। देशभर के शहरों से मंत्रालय की वेबसाइट पर लगातार अभियान के फोटो व वीडियो अपलोड कर जानकारी दी गई, जिसके बाद मंत्रालय की ओर सोमवार को एक सूची जारी की गई है, जिसमें महबूब नगर (तेलांगना) प्रथम, धनबाद (झारखंड) दूसरे, गया (बिहार) तीसरे, बनास कांथा (गुजरात) चौथे, तिरुनेलवेली (तमिलनाडू) पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन


वहीं, केंद्र शासित प्रदेश व हिल स्टेशन की सूची में दादरा एंड नागर हवेल प्रथम, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) दूसरे, साउथ वेस्ट (दिल्ली) तीसरे, सोलन (हिमाचल प्रदेश) चौथे, साउथ अंडमान (अंडमान निकोबार) को पांचवा स्थान मिला है। इस पूरी रैंकिग में 254 शहरों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ ने भी की थी तैयारी

गिरते जलस्तर की सूची में चंडीगढ़ का नाम आने के बाद नगर निगम और प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी थी। स्कूलों में छात्रों को पानी बचाने के लिए जागरूकता के साथ ही लोगों को भी इसके बारे में जानकारी देने के लिए अभियान चलाने की तैयारी की गई थी। हर सरकारी स्कूल और सरकारी बिल्डिंगों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना था। इन सब तैयारियों के बावजूद चंडीगढ़ को नाम रैंकिंग में न आना आश्चर्य की बात है।

पानी का संचय बढ़ाने को झील व तालाब गोद लिए
चंडीगढ़ में जल संचय बढ़ाने के लिए प्रशासन ने सेक्टर 43 की झील और नगर निगम ने खुड्डाअली शेर का तालाब गोद लिया है। निगम ने तालाब में पानी भी भरवा दिया है। आगे बारिश का जल संचय करने के लिए अन्य तालाबों को भी गोद लेने की तैयारी है। इन सभी तैयारियों के बावजूद चंडीगढ़ जल शक्ति अभियान की ताजा रैंकिंग में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाया।

हम अपना काम कर रहे हैं, आगे सुधार होगा
पर्यावरण निदेशक देवेंद्र दलाई ने बताया कि हम अपने अभियान को लगातार मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करते हैं। अभियान 15 सितंबर तक है। उम्मीद है तब तक स्थिति में सुधार आएगा। नगर निगम व प्रशासन मिलकर जल शक्ति अभियान के तहत काम कर रहे हैं। शहर के भूजल स्तर में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed