Punjab: कांग्रेस की कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं को जगह नहीं, पूर्व CM भट्ठल समेत इन दिग्गजों के नाम गायब
वन विभाग के घोटाले में जमानत पर रिहा साधू सिंह धर्मसोत को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई है। नई कार्यकारिणी में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की पत्नी व पूर्व विधायक चरणजीत कौर बाजवा के अलावा जालंधर से सांसद चौधरी संतोख सिंह और उनके बेटे विक्रम सिंह को भी शामिल किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब प्रदेश कांग्रेस की घोषित कार्यकारिणी से हाईकमान ने कई सीनियर नेताओं और पूर्व मंत्रियों को बाहर कर दिया है। पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, ओपी सोनी और सुखविंदर सरकारिया के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल और पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह दूलों के नाम भी कार्यकारिणी की पहली सूची में नहीं हैं।
खास बात यह भी है कि हाईकमान ने पंजाब विधानसभा में मौजूदा नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप बाजवा को भी सूची में शामिल नहीं किया है। इसी तरह कांग्रेस के किसान विंग के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा का नाम भी इस सूची में नही हैं लेकिन, अनाज ढुलाई घोटाले में गिरफ्तार भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु को कार्यकारिणी में जगह देकर आलाकमान ने साफ किया है कि पार्टी उनके साथ खड़ी है।
वन विभाग के घोटाले में जमानत पर रिहा साधू सिंह धर्मसोत को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई है। नई कार्यकारिणी में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की पत्नी व पूर्व विधायक चरणजीत कौर बाजवा के अलावा जालंधर से सांसद चौधरी संतोख सिंह और उनके बेटे विक्रम सिंह को भी शामिल किया है।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में शामिल चेहरे
अरुण डोगरा, संगत सिंह गिलजियां, पवन आदिया, डॉ. राजकुमार चब्बेवाल, चौधरी अजय कुमार, त्रिलोचन सिंह, सतवीर सिंह, अंगद सिंह सैनी, राणा कंवर पाल सिंह, विजय कुमार टिंकू, मनीष तिवारी, अंबिका सोनी, उदय वीर सिंह ढिल्लों, कुंवर तलवार, ईश्वरजोत सिंह चीमा, मनिक डावर, किशोरी लाल शर्मा, ममता आशु, रवनीत सिंह बिट्टू, दुष्यंत पांडे, कुलदीप सिंह वैद्य, बिक्रम सिंह बाजवा, अमर सिंह, गुरकीरत सिंह कोटली, लखबीर सिंह लक्खा, रूपेंदर सिंह राजा गिल को नई कार्यकारिणी में जगह मिली है।
इनके अलावा जगतार सिंह हिस्सोवाल, नरेश पुरी, जोगिंदर पाल, अमित विज, गुरमीत सिंह, अरुणा चौधरी, चरणजीत कौर बाजवा, इंदरजीत सिंह रंधावा, मनदीप सिंह रंगड़ नंगल, तरसेम सिंह सिआल्क, हरप्रताप सिंह अजनाला, गुरजीत सिंह औजला, दिलराज सिंह सरकारिया, सुखजिंदर सिंह डैनी, संतोख सिंह भलाईपुर, राजीव सोनी, इंदरबीर सिंह बुलारिया, सुनील दत्ती, नवजोत सिंह सिद्धू, सुखपाल सिंह भुल्लर, जसबीर सिंह डिंपा, हरमिंदर सिंह गिल, रमनजीत सिंह सिक्की को भी शामिल किया गया है।
राणा गुरजीत सिंह, बलविंदर सिंह धालीवाल, नवतेज सिंह चीमा, बिक्रम सिंह चौधरी, डॉ. नवजोत सिंह दहिया, चौधरी संतोख सिंह, हरदेव सिंह, चौधरी दमनवीर सिंह, सुखविंदर सिंह कोटली, तेजिंदर सिंह बिट्टू, सुशील रिंकू, राजिंदर बेरी, अवतार हैनरी जूनियर, परगट सिंह, इंदू बाला, अमरप्रीत सिंह लाली, गुरप्रीत सिंह जीपी, डॉ. अमर सिंह, कुलजीत सिंह नागरा, भूपेंदर सिंह साहोके, दर्शन सिंह बराड़, मालविका सूद, सुखजीत सिंह काका लोहगढ़ भी नई कार्यकारिणी का हिस्सा हैं।
कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों, अजय पाल सिंह संधू, मोहम्मद सदीक, दर्शन दिलावन, परमिंदर सिंह पिंकी, कुलबीर सिंह जीरा, विजय कालड़ा, आशु बांगड़, रमिंदर सिंह आवला, दविंदर घुबाया, रूपिंदर कौर रूबी, जगपाल सिंह अबुलखुराना, प्रीत सिंह कोटभाई, खुशबाज सिंह जटाना, बिक्रम सिंह मोफर, रनबीर कौर, दलबीर सिंह गोल्डी, विजय इंदर सिंगला, राहुल इंदर सिद्धू, रजिया सुल्ताना, समित सिंह, मनीष बांसल, विष्णु शर्मा, ब्रह्म मोहिंद्रा, साधू सिंह धर्मसोत, हरदयाल सिंह कंबोज, राजिंदर सिंह, दरबारा सिंह, गगनदीप सिंह जलालपुर और हरिंदर सिंह हैरीमान को शामिल किया गया है।