फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No need to go inside the temple for Jalabhishek

जलाभिषेक के लिए शिवालय के अंदर जाने की जरूरत नहीं

Wed, 10 Jun 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
No need to go inside the temple for Jalabhishek
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के चलते सेक्टर 29 स्थित सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए नया तरीका निकाला गया है। भगवान शिव पर जल चढ़ाने के लिए भक्तों को शिवालय के अंदर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बाबा पर पाइप से भक्त जल चढ़ाएंगे।
विज्ञापन

आठ जून को धार्मिक स्थलों के खुलने के बाद लोग मायूस हुए। इसका कारण था कि कई मंदिरों में भक्त भगवान शिव पर जल नहीं चढ़ा पाए। कोरोना के कारण मंदिर में स्थित प्रतिमाओं को छूने की मनाही है। अब लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर प्रबंधन ने ऐसी व्यवस्था की है कि शिवालय के अंदर जाने की जरूरत नहीं होगी। भक्त अब पाइप के सहारे बाबा पर जल चढ़ाएंगे।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद कुमार चड्ढा ने बताया कि सरकार के सभी निर्देशों का पालन किया जा रहा है। मंदिर खुलने के बाद प्रतिमाओं को छूने की मनाही है। ऐसे में भक्त जब जल चढ़ाएंगे तो शिवलिंग को भी छूएंगे, इसलिए भक्तों के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्त अपने-अपने घरों से ही लोटे में जल लेकर आएंगे और पाइप में जल डालेंगे, जो बाबा के शिवलिंग पर ही गिरेगा। चड्ढा ने बताया कि लॉकडाउन में जरूरतमंदों के लिए लंगर की सेवा के लिए मंदिर प्रबंधन ने अपनी पांच लाख रुपये की एफडी भी तोड़वा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed