फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No more than 25 people gathered at one place in the Senate election

सीनेट चुनाव : एक जगह 25 से ज्यादा लोग नहीं होंगे इकट्ठा

Sat, 24 Apr 2021 02:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
No more than 25 people gathered at one place in the Senate election
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने सीनेट चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 26 अप्रैल को फैकल्टी चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए पीयू ने नए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। एक जगह पर 25 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे। पीयू ने यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा के कोरोना दिशानिर्देश के पत्र को देखते हुए चुनाव का समय बदल दिया है। वहीं बैठकें भी ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सभी सदस्यों को कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।
विज्ञापन

पीयू में फैकल्टी चुनाव में मात्र दो दिन ही बचे हैं। मतदान के लिए छह जगहें निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा पीयू ने उम्मीदवारों और प्रतिभागियों के लिए कोरोना दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के दखल पर पीयू ने चुनाव की प्रक्रिया शुरू की है। हालांकि पुसा व पुकसा के चुनाव स्थगित होने के बाद सीनेट चुनाव को लेकर भी अफवाहें फैलने लगी थीं। सितंबर में हुए पीयू टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव में भी दो जगह पर वोट डाले गए थे, जिससे सामाजिक दूरी बनी रहे। सीनेट चुनाव के दौरान कोरोना के केस ज्यादा बढ़ने पर उम्मीदवारों को मतदाताओं से मिलकर संपर्क करने का मौका ही नहीं मिला। उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर ही कैंपेन चलाई हुई है, इसके साथ फोन पर संपर्क के जरिए ही वोट मांग रहे हैं। एक उम्मीदवार ने बताया कि इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए मतदान कम होने की आशंका लग रही हैं, क्योंकि कुछ मतदाता कोरोना संक्रमण से भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन

26 अप्रैल को कब-कहां कितने बजे होगा मतदान
कानून फैकल्टी का चुनाव रसायन विज्ञान विभाग में सुबह 9 से 11 बजे तक होगा। कला संकाय फैकल्टी का चुनाव सुबह साढ़े नौ से दोपहर डेढ़ बजे तक इवनिंग स्टडीज विभाग के सभागार में होगा। फैकल्टी ऑफ लैंग्वेज का चुनाव अंग्रेजी सभागार में सुबह दस से दोपहर 1 बजे तक होगा। विज्ञान फैकल्टी का चुनाव सभागार में सुबह साढ़े दस से दोपहर ढाई बजे तक होगा। मेडिकल साइंस फैकल्टी का चुनाव जिम्नेजियम हॉल में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। कंबाइंड फैकल्टी का चुनाव सुबह साढ़े 11 से शाम साढ़े 4 बजे तक होगा। इस चुनाव में सभी सीनेटर के अलावा प्रोफेसर और एडिट सदस्य भी अपना मत डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न वर्ग से चुने जाने हैं ये सदस्य
दो प्रोफेसर चुने जाएंगे, जिनमें से एक विज्ञान और एक कला संकाय से होंगे।
दो असिस्टेंट प्रोफेसर होंगे, एक विज्ञान और एक कला संकाय से चुने जाएंगे।
तीन सदस्य टेक्निकल एंड प्रोफेशनल कॉलेज के प्राचार्य में से होंगे।
तीन सदस्य टीचर्स ऑफ टेक्निकल एंड प्रोफेशनल कॉलेज से होंगे।
आठ सदस्य डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य में से चुने जाएंगे।
15 सदस्य स्नातक वर्ग से चुने जाएंगे।
छह सदस्य छह फैकल्टी से चुने जाएंगे यानी वे लोग जो इस बार भी सीनेट के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed