फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No more scrolling on flights... passengers are now turning pages.

Chandigarh News: फ्लाइट में स्क्रॉल नहीं... अब पेज पलट रहे यात्री

Mon, 29 Jun 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
No more scrolling on flights... passengers are now turning pages.
चंडीगढ़। हवाई सफर के दौरान समय बिताने के लिए अब मोबाइल स्क्रीन ही एकमात्र सहारा नहीं रही। चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुरू की गई फ्लाईब्रेरी यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। हालात यह हैं कि चंडीगढ़ से उड़ान भरने वाले करीब 50 फीसदी यात्री इस मुफ्त पुस्तकालय से किताब लेकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की पहल का उद्देश्य यात्रियों, खासकर बच्चों को डिजिटल स्क्रीन से दूर रखकर पढ़ने की आदत से जोड़ना है। इसके तहत एयरपोर्ट के चेक-इन पाॅइंट के भीतर मुफ्त किताबों के रैक लगाए गए हैं। यात्री अपनी पसंद की कोई भी किताब बिना किसी शुल्क के लेकर उड़ान के दौरान पढ़ सकते हैं और गंतव्य पर पहुंचकर दूसरे एयरपोर्ट की फ्लाईब्रेरी में उसे छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन

बसे अधिक मांग साहित्य और उपन्यासों की
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक मांग साहित्य और उपन्यासों की है। फ्लाईब्रेरी में अंग्रेजी क्लासिक्स, प्रेमचंद की रचनाएं, लोकप्रिय नोवेल्स, मोटिवेशनल और सेल्फ-हेल्प किताबें उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए भी अलग से पुस्तकों का संग्रह रखा गया है, ताकि पूरा परिवार इस पहल का लाभ उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाईब्रेरी का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में यात्री सफर के दौरान किताबें पढ़ रहे हैं और गंतव्य पर उन्हें वापस छोड़ भी रहे हैं। यह पहल यात्रियों की पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें मोबाइल और अन्य डिजिटल स्क्रीन पर बिताए जाने वाले समय से भी दूर करने में सफल साबित हो रही है। -अजय वर्मा, सीईओ, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed