{"_id":"8e9c492789141350fd174d33f201c404","slug":"no-infection-problem-in-general-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल हॉस्पिटल में नहीं सताएगी इनफेक्शन की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल हॉस्पिटल में नहीं सताएगी इनफेक्शन की चिंता
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 03 Apr 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-6 के जनरल हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को अब इनफेक्शन की चिंता नहीं सताएगी।
स्वास्थ्य विभाग अस्पताल के इमरजेंसी, गायनी, सर्जरी, आर्थो, डेंटल, ईएनटी डिपार्टमेंट में उपयोग में आने वाली इक्यूपमेंट व अन्य सामान की सफाई कर इनफेक्शन रहित बनाने वाली ऑटोमेटिक मशीन (ऑटो क्लेव और वासर डिसइनफैक्टर मशीन) लगाने जा रहा है, जिस इस पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत आएगी।
इसे अस्पताल की नई बिल्डिंग के बेसमेंट में तीन हजार स्क्वायर फुट एरिया में इंस्टॉल किया जाएगा और करीब पांच माह में इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की उम्मीद है।
हरियाणा में पहली बार किसी सरकारी अस्पताल में यह ऑटो क्लेव और वासर डिसइनफैक्टर मशीन लगाने की ओर पहल की जा रही है।
वासर डिसइनफैक्टर मशीन
इलाज के दौरान इस्तेमाल में आने वाले इक्यूपमेंट से लेकर हर तरह के सामान की इससे धुलाई की जाएगी। यह फुली आटोमेटिक मशीन है। इस मशीन मेें कपड़े, इक्यूपमेंट सहित सभी सामान की धुलाई हो सकेगी।
विज्ञापन
ऑटो क्लेव मशीन
यह मशीन पूरी तरह से कंप्यूटराइजड है। इस मशीन में इक्यूपमेंट और सर्जरी के दौरान उपयोग में आने वाली वस्तुओं की स्टरलाइजेशन की जाएगी। यह मशीन भी पूरी तरह आटोमेटिक और एडवांस है।
स्वीडन के एक्सपर्ट देंगे ट्रेनिंग
ये मशीनें स्वीडन की एक कंपनी लगाएगी। इस मशीन को दो माह तक स्वीडन से आए कंपनी के एक्सपर्ट चलाएंगे और अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को भी मशीन चलाने की ट्रेनिंग देंगे।
कोट्स
यह दो करोड़ का प्रोजेक्ट है और इसके तहत टेंडर अलॉट हो चुका है। अस्पताल की नई बिल्डिंग के बेसमेंट में तीन हजार स्क्वायर फुट में मशीनों को इंस्टॉल किया जाएगा और यह जगह पूरी तरह वातानुकूलित होगी। अगले चार से पांच माह तक अस्पताल में इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
- डा. संजीव त्रेहन, प्रोजेक्ट इंचार्ज, जनरल अस्पताल