{"_id":"f97e9541282053dd14b016437b8901ad","slug":"no-gift-on-diwali-message-board-outine-haryana-cm-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने हाउस के बाहर लगवाया बोर्ड, कृपया तोहफा न लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने हाउस के बाहर लगवाया बोर्ड, कृपया तोहफा न लाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Nov 2015 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने आवास के बाहर एक ऐसा बोर्ड लगवाया है, जिसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे। इस पर दिवाली की शुभकामना का संदेश होने के साथ-साथ एक हिदायत भी है।
विज्ञापन
हालांकि नेताओं की ओर से आम लोगों को विभिन्न त्योहारों और अवसरों पर सार्वजनिक तौर पर बधाई देने के लिए ऐसे बोर्ड लगवाने का चलन काफी पुराना है, लेकिन मुख्यमंत्री खट्टर की ओर से लगवाया गया बधाई संदेश का बोर्ड कुछ अलग हटकर है।
विज्ञापन
सीएम हाउस के मुख्य द्वार के नजदीक लगाए गए इस बोर्ड पर मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर बधाई देने के लिए आने वालों से कहा है कि कृपया कोई उपहार लेकर न आएं।
विज्ञापन
बोर्ड पर लिखा है, ‘शुभ दीपावली, इस खुशियों भरे त्यौहार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, आपकी शुभकामनाएं ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार हैं। कृपया कोई तोहफा न लाएं।’